रशिया के अमरीका और युरोप पर किये साइबर हमले आर्थिक अराजक निर्माण करेंगे – पश्चिमी यंत्रणाओं की चेतावनी

russia cyberफ्रँकफर्ट/मॉस्को – रशिया-युक्रेन तनाव की पृष्ठभूमि पर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन अमरीका और युरोप के बैंकों के विरोध में बड़ा साइबर हमला करने के निर्देश देंगे, ऐसी चेतावनी पश्चिमी यंत्रणाओं ने दी है। रशिया के इन साइबर हमलों के कारण दुनियाभर में आर्थिक अराजक की स्थिति निर्माण हो सकती है, ऐसा दावा भी कुछ माध्यमों द्वारा किया गया। पिछले ही महीने में युक्रेन सरकार की कई वेबसाइट्स पर बड़ा साइबर हमला होने की बात सामने आई थी। इसके पीछे रशिया का हाथ बताया गया।

इससे पहले सन 2015, 2017 तथा 2020 में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हुए कुछ प्रमुख साइबर हमलों के पीछे रशियन हैकर्स के गुट का हाथ होने की बात सामने आई थी। सन 2020 में अमरीका की ‘फायर आय’ और ‘सोलरविंड्स’ इन आईटी क्षेत्र की कंपनियों पर हुआ साइबर हमला इनमें से सबसे बड़ा हमला माना जाता है। इस साइबर हमले के विरोध में कार्रवाई के रूप में अमरीका ने रशिया पर प्रतिबंध लगाकर राजनीतिक अधिकारियों को निष्कासित किया था।

ECBइस पृष्ठभूमि पर नए साइबर हमले के संदर्भ में व्यक्त की गई संभावना गौरतलब साबित होती है। इन दिनों रशिया-युक्रेन मुद्दे पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ज़बरदस्त तनाव है। रशिया ने अगर युक्रेन पर हमला किया, तो उसका ज़ोरदार प्रत्युत्तर देने की तैयारी अमरीका, युरोप और नाटो द्वारा जारी है। रशिया को ज़बरदस्त प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा, ऐसी चेतावनी भी दी गई है। इसे मद्देनज़र रखते हुए रशिया पश्चिमी देशों को झटका देने के लिए साइबर हमलों के विकल्प का इस्तेमाल कर सकता है, ऐसी संभावना जताई जा रही है।

युरोप का मध्यवर्ती बैंक होनेवाले ‘युरोपियन सेंट्रल बँक’ समेत अमरीका, ब्रिटेन और जर्मनी की यंत्रणाओं ने इस संदर्भ में चेतावनियाँ तथा अलर्ट जारी किए हैं। युरोपियन सेंट्रल बैंक ने अपने अधिकार क्षेत्र के बैंकों को ‘साइबर वॉरगेम्स’ का अभ्यास करने की सूचना की है। ‘न्यूयॉर्क डिपार्टमेंट ऑफ फायनान्शिअल सर्व्हिसेस’ ने जनवरी के अंत में साइबर हमले के संदर्भ में अलर्ट जारी किया है। ब्रिटेन के ‘नॅशनल साइबर सिक्युरिटी सेंटर’ ने बड़ी कंपनियों को साइबर सुरक्षा के संदर्भ में अधिक एहतियात बरतने के बारे में सूचित किया है। वहीं, जर्मनी की ‘बाफिन’ यंत्रणा के प्रमुख मार्क ब्रॅन्सन ने, भू-राजनीतिक स्थिति और सुरक्षा इनका साइबर युद्ध के साथ संबंध होने का सूचक बयान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.