परमाणु अस्त्रों का इस्तेमाल करके रशिया विश्व को बड़ी आपदा से बचा सकती हैं – रशियन विश्लेषक का दावा

मास्को/किव – अपने परमाणु अस्त्रों का इस्तेमाल करके रशिया मानव जाति को खतरनाक वैश्विक आपदा से बचा सकती हैं, ऐसा दावा रशियन विश्लेषक सर्गेय कैरागैनोव ने किया है। एक रशियन वेबसाईट पर प्रसिद्ध लेख में कैरागैनोव ने यह कहा है कि, रशिया ने परमाणु हमला किया तो पश्चिमी देश पीछे हटेंगे और यूक्रेन की समस्या भी खत्म होगी। कैरागैनोव्ह यह राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के करीबी कहे जाते हैं। दो दिन पहले ही राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने भी एक बैठक में परमाणु युद्ध की चेतावनी देकर इसमें अमरीका के साथ कोई भी देश जीत नहीं सकेगा, ऐसा कहा था।

सर्गेय कैरागैनवो रशिया के ‘कौन्सिल ऑन फॉरेन ॲण्ड डिफेन्स पॉलिसी’ नामक संस्था के प्रमुख हैं। राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के प्रमुख सलाहकार एवं मार्गदर्शकों में उनका समावेश होता  है। इस वजह से उन्होंने व्यक्त किए विचार ध्यान आकर्षित करते हैं। र शिया की ‘ग्लोबल अफेअर्स’ नामक वेबसाईट पर कैरागैनोव्ह का लेख प्रसिद्ध किया गया है। इसमें उन्होंने यूक्रेन और यूरोप के शहरों पर रशिया परमाणु हमला करें, ऐसी सलाह दी है।

यह परमाणु हमला नैतिक नज़रिये से काफी खराब विकल्प है, फिर भी ऐसा नहीं किया तो रशिया के साथ पुरी मानव जाति को खतरा होगा, ऐसी चेतावनी रशियन विश्लेषक ने दी है। साथ ही यूरोपियन शहरों पर हमला हुआ तो अमरीका इसपर प्रत्युत्तर नहीं देगी, यह दावा भी उन्होंने किया। कैरागैनोव्ह ने किए दावे से पहले बेलारूस के राष्ट्राध्यक्ष अलेक्झांडर लुकाशेन्को ने भी ऐसा बयान किया था कि, परमाणु अस्त्र का प्रयोग करने से पहले हम सोचेंगे नहीं।

इसी बीच, रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने रशियन परमाणु अस्त्र बेलारूस में तैनात होने की जानकारी साझा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.