यूक्रेन के सभी नागरिकों को रशियन नागरिकता मिलेगी – राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के आदेश

मास्को – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के सभी नागरिकों को रशिया की नागरिकता आसानी से प्राप्त हो सकेगी, ऐसे आदेश जारी किए हैं। इससे पहले यूक्रेन के डोनेत्स्क, लुहान्स्क, खेर्सन और झैपोरिझिआ प्रांतों के नागरिकों के लिए ही रशिया ने यह सुविधा बहाल की थी। यूक्रेन ने इस निर्णय पर तीव्र बयान किया है। रशियन राष्ट्राध्यक्ष का आदेश यानी यूक्रेन की संप्रभूता का उल्लंघन होने का आरोप यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने लगाया।

रशियन नागरिकतासाल २०१९ में रशिया ने पहली बार यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुहान्स्क प्रांतों के रशियन वंशज नागरिकों के लिए रशिया की नागरिकता का ऐलान किया था। इसके बाद इस साल यूक्रेन में शुरू किए सैन्य अभियान के बाद खेर्सन और झैपौरिझिआ प्रांत के नागरिकों को भी रशियन नागरिकता पाने के लिए पात्र करार दिया गया था। लेकिन, अब रशिया ने यूक्रेन के सभी नागरिकों के लिए अपनी नागरिकता देने की बात सामने आयी है।

रशियन नागरिकतारशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन का नया निर्णय अंतरराष्ट्रीय समूदाय का ध्यान आकर्षित कर रहा है। फरवरी में यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई करते हुए राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने यूक्रेन से नाज़ीवाद और रशिया विरोधी प्रवृत्ति को नष्ट करना ही उद्देश्य होने का ऐलान किया था। यूक्रेन में रशियन वंश के नागरिकों से निम्न बर्ताव किया जा रहा है और साथ ही रशियन भाषा एवं संस्कृति नष्ट करने की कोशिश जारी है, ऐसा भी पुतिन ने कहा था।

इसके मद्देनज़र पुतिन ने यूक्रेन के सभी नागरिकों के लिए रशिया की नागरिकता खुली करके अलग संदेश दिया है, यह माना जा रहा है। लेकिन, यूक्रेन ने इस पर आलोचना की है। पुतिन के आदेश उनकी आक्रामकता का सबूत हैं, यह आरोप यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमित्रो कुलेबा ने लगाया। यूक्रेन की जनता को पुतिन की नागरिकता की ज़रूरत नहीं है, ऐसी फटकार भी उन्होंने लगायी। यूक्रेन की जनता को ज़बरन रशियन नागरिक बनाने की कोशिश असफल होगी, यह इशारा कुलेबा ने दिया।

इसी बीच अब तक डोनेत्स्क, लुहान्स्क और खेर्सन के तकरीबन सवासात लाख नागरिकों ने रशिया की नागरिकता स्वीकारने की बात सामने आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.