राजधानी मास्को के करीब रशिया के ‘न्युक्लिअर ड्रिल्स’

मास्को – बायडेन प्रशासन ने मंगलवार को यह ऐलान किया था कि यूक्रेन को ‘हायमार्स रॉकेट सिस्टिम’ के साथ ७० करोड़ डॉलर्स के प्रगत हथियार प्रदान करेंगे। इस ऐलान पर रशिया ने तीव्र बयान किया है। रशिया ने बुधवार से राजधानी मास्को के करीब ‘न्यूक्लिअर ड्रिल्स’ शुरू किये हैं। इस युद्धाभ्यास में रशिया के ‘न्युक्लिअर फोर्सेस’ का हिस्सा होनेवाले हज़ार सैनिकों के साथ ‘यार्स’ नामक अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइलों का भी समावेश है। अमरीका के साथ नाटो द्वारा यूक्रेन को प्रदान हो रहें प्रगत हथियारों की बात, रशिया ने काफी गंभीरता से लेने के संकेत नए युद्धाभ्यास से प्राप्त हो रहे हैं। पिछले महीने अमरीका की गुप्तचर यंत्रणा ‘सीआयए’ के प्रमुख विल्यम बर्न्स ने यह चेतावनी दी थी कि रशिया द्वारा परमाणु हमला किया जाने का खतरा अनदेखा करने जैसा नहीं है।

अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने एक अखबार में लिखे लेख में यूक्रेन को प्रगत हथियारों की आपूर्ति करने के निर्णय का समर्थन किया। यह समर्थन करने के साथ ही, रशिया से होनेवाले परमाणु हमले के खतरे का भी ज़िक्र किया। रशिया ने यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों का प्रयोग किया, तो वह अस्वीकारार्ह होगा और इसके गंभीर परिणाम रशिया को भुगतने होंगे, ऐसी चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने दी। परमाणु हमले पर रशिया बार बार बयान कर रहा है और यह खतरनाक होने की चेतावनी उन्होंने दी।

बायडेन की यह चेतावनी सामने आ रही थी कि तभी रशिया ने फिर एक बार परमाणु गतिविधियाँ शुरू करने की बात सामने आ रही है। राजधानी मास्को के करीब इवानोवो प्रांत में रशिया ने ‘न्युक्लिअर ड्रिल्स’ शुरू किए हैं। इसमें रशिया की ‘स्ट्रैटेजिक मिसाइल फोर्सेस’ के करीबन हज़ार सैनिक शामिल हुए हैं। रशियन ‘न्यूक्लिअर ट्राईड़’ का हिस्सा होनेवाले ‘यार्स’ जैसें अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइलों को युद्धाभ्यास में शामिल किया जा रहा है। इस मिसाइल की मारक क्षमता १० हज़ार किलोमीटर्स से अधिक बतायी जा रही है।

यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के मात्र तीन दिनों में ही रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने ‘न्यूक्लिअर फोर्सेस’ के आदेश दिए थे। इसके बाद रशिया ने दो बार ‘सरमात’ जैसें हायपरसोनिक परमाणु मिसाइल का परीक्षण किया था। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के साथ वरिष्ठ  रशियन नेता एवं अधिकारियों ने लगातार परमाणु हमले को लेकर चेतावनी दी है। राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद, दो बार परमाणु हमले करने के संकेत भी दिए थे। पुतिन के इशारों की वजह से  पश्चिमी देशों में चिंता का माहौल बना है। इसी में रशिया ने राजधानी मास्को के करीबी ‘न्युक्लिअर ड्रिल्स’ की शुरूआत करने से पश्चिमी देशों की चिंता अधिक बढ़ी हुईं दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.