‘कुर्स्क’ के परमाणु प्रकल्प पर हमला करने की यूक्रेन की कोशिश रशिया ने नाकाम कर दी – झैपोरिझिआ और खार्किव में आगे बढ़ने का भी किया दावा

मास्को/किव – यूक्रेन ने रशिया के कुर्स्क प्रांत के परमाणु प्रकल्प पर हुआ ड्रोन हमला नाकाम करने की जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने प्रदान की। दो दिन पहले ही रशिया ने यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा प्रकल्प पर हमला करने का आरोप राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की ने किया था। इसके बाद रशिया ने इस हमले को नाकाम करना ध्यान आकर्षित कर रहा हैं। दोनों देशों द्वारा परमाणु प्रकल्पों पर हो रहे हमलों की वजह से इस क्षेत्र में परमाणु हादसा होने का खतरा बढ़ा है, ऐसी चेतावनी विश्लेषक एवं अभ्यास गुट दे रहे हैं।

रशिया ने यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से के ‘ख्मेलनित्स्की’ परमाणु प्रकल्प पर हमला करने की जानकारी सामने आयी थी। रशिया ने बुधवार के दिन इस प्रकल्प के इलाके में ड्रोन हमला करने की जानकारी यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की ने साझा की थी। इस हमले में कम से कम २० लोग घायल हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग ने यह प्रकल्प सुरक्षित होने की गवाही दी है। ‘ख्मेलनित्स्की’ परमाणु प्रकल्प में दो परमाणु संयत्र मौजूद हैं और इनमें से एक पिछले एक साल से बंद है।

यूक्रेन के परमाणु प्रकल्प पर हुए इस हमले के बाद २४ घंटे के भीतर ही रशिया के कुर्स्क स्थित परमाणु प्रकल्प को लक्ष्य किया गया है। गुरुवार शाम यूक्रेन के तीन ड्रोन ने कुर्स्क परमाणु प्रकल्प पर हमला करने की कोशिश की। ‘कुर्स्क’ के परमाणु प्रकल्प पर हमला करने की यूक्रेन की कोशिश रशिया ने नाकाम कर दी - झैपोरिझिआ और खार्किव में आगे बढ़ने का भी किया दावारशियन सुरक्षाबलों ने यह तीनो ड्रोन नष्ट किए। इसी बीच स्थानीय यंत्रणा ने यह कहा है कि, वर्णित हमले से प्रकल्प को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंच सका है।

कुर्स्क परमाणु प्रकल्प रशिया के प्रमुख परमाणु प्रकल्पों में से एक हैं। पिछले ४५ सालों से शुरू इस प्रकल्प से रशिया के लगभग १९ प्रांतों को बिजली सप्लाई होती हैं। इस प्रकल्प में स्थापित तीन परमाणु संयंत्र तीन हजार मेगावाट बिजली निर्माण करने की क्षमता रखते हैं। इससे पहले कुर्स्क के ऊर्जा केंद्र एवं ग्रीड पर भी हमले किए गए थे। लेकिन, सीधे परमाणु प्रकल्प पर हमला करने की कोशिश हुई है और यह घटना रशिया के लिए चिंता का मुद्दा बनता है।

‘कुर्स्क’ के परमाणु प्रकल्प पर हमला करने की यूक्रेन की कोशिश रशिया ने नाकाम कर दी - झैपोरिझिआ और खार्किव में आगे बढ़ने का भी किया दावाइसी बीच, रशिया ने यूक्रेन के अधिकांश मोर्चों पर प्रखर हमले शुरू किए हैं। पिछले २४ घंटे में रशिया ने यूक्रेन के ईशान्य हिस्से के खार्किव, डोनेत्स्क, खेर्सन, झैपोरिझिआ और डिनिप्रिपेट्रोवस्क प्रांत पर तीव्र हमले किए हैं। डोनेत्स्क प्रांत के एवडिवका एवं झैपोरिझिआ के कुछ हिस्सों में रशिया के आगे बढ़ने की जानकारी भी रशिया के रक्षा विभाग ने प्रदान की है।

रशिया के बढ़ रहे हमले अगले कुछ दिनों में यूक्रेन के विरोध में शुरू होने वाले ‘विंटर ऑफेन्सिव’ की तैयारी होने का दावा कुछ विश्लेषक कर रहे हैं। यूक्रेन के हथियारों का भंड़ार और अन्य क्षमता नष्ट करके ठंड़ के मौसम में यूक्रेन पर व्यापक हमले करने की योजना रशिया ने बनाई होने की ओर विश्लेषकों ने ध्यान आकर्षित किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.