इस्रायल, इजिप्ट, यूएई के नेताओं की ईरान विरोधि सुरक्षा नीति पर हुई चर्चा

जेरूसलेम/कैरो/अबु धाबी – इस्रायल, इजिप्ट और यूएई के नेताओं की कुछ ही घंटे पहले हुई चर्चा ध्यान आकर्षित करनेवाली साबित हुई| आर्थिक, ऊर्जा सहयोग के अलावा इस बैठक में ईरान से बढ़ता खतरा और संयुक्त सुरक्षा नीति अपनाने पर चर्चा हुई| इस्रायल और इजिप्ट के बीच सैन्य एवं रणनीतिक सहयोग स्थापित हुआ है| लेकिन, इजिप्ट में हुई इस बैठक के अवसर पर इस्रायल और यूएई का सैन्य सहयोग स्थापित हो रहा है, यह दावा खाड़ी के माध्यम कर रहे हैं|

UAE-Egypt-Israelइजिप्ट के शर्म अल शेख में इस्रायल, इजिप्ट और यूरएई की इस चर्चा से खाड़ी देशों की नई नीति के संकेत मिल रहे हैं| यूएई के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन ज़ाएद की पहले से यह नई नीति बन रही है, यह दावा कैरो विश्‍वविद्यालय के राजतंत्र विभाग के विश्‍लेषक मुस्तफा कमाल अल सय्यद ने किया| रशिया-यूक्रैन के लगभग महीनेभर से जारी संघर्ष और ईरान के साथ होने वाला परमाणु समझौता आखिरी चरण में होने के दौरान इस बैठक के मुद्दे पर अल सय्यद ने ध्यान आकर्षित किया|

रशिया-यूक्रैन युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में बड़ा उछाल आया है| तथा रशिया और यूक्रैन से मिलनेवाले गेहूँ पर निर्भर देशों पर बड़ा संकट आन पड़ा है| बायडेन प्रशासन अलग अलग मार्ग से इस्रायल एवं यूएई पर रशिया विरोधि भूमिका अपनाने के लिए दबाव ड़ाल रहा है| लेकिन, इस्रायल, यूएई एवं इजिप्ट ने इस संघर्ष में रशिया विरोधि भूमिका नहीं अपनाई है| इसके लिए बायडेन प्रशासन की गत वर्ष से अपनाई हुई भूमिका ज़िम्मेदार होने का दावा खाड़ी के माध्यम कर रहे हैं|

इस वर्ष की शुरूआत में बायडेन प्रशासन ने मानव अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाकर इजिप्ट की सैन्य सहायता रोक दी थी| इसके अलावा बायडेन प्रशासन ने ईरान संबंधित अपनाई हुई भूमिका इस्रायल और यूएई के गुस्से की वजह बनने का दावा खाड़ी के माध्यम कर रहे हैं| ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस् एवं हौथी और ईरान से जुड़ी अन्य आतंकी संगठनों को लेकर बायडेन प्रशासन की नीति हमारी सुरक्षा के लिए खतरनाक होने का अहसास इस्रायल और यूएई को हुआ है|

इस पृष्ठभूमि पर इस्रायल, इजिप्ट और यूएई के नेताओं की शर्म अल शेख में हुई यह मुलाकात अहमियत रखती है, यह दावा इस्रायली एवं खाड़ी के माध्यम कर रहे हैं| इस मुलाकात के ज़रिये इस्रायल, इजिप्ट और यूएई ने बायडेन प्रशासन को संदेश दिया है, ऐसा इन इस्रायली माध्यमों का कहना है| इस बैठक में संयुक्त सुरक्षा नीति संबंधि चर्चा से यही संकेत मिल रहे हैं, ऐसा विश्‍लेषकों का कहना है|

इसी बीच, सन २०२० के अब्राहम समझौते के तहत इस्रायल और यूएई का सहयोग स्थापित हुआ| अगले कुछ हफ्तों में यूएई का शिष्टमंड़ल इस्रायल का दौरा करके मुक्त व्यापार समझौता भी कर रहा है| इससे पहले इन दोनों देशों के नेताओं की संयुक्त सुरक्षा नीति पर यह चर्चा इस्रायल और यूएई के सैन्य स्तर के सहयोग की शुरूआत होने का दावा इस्रायली विश्‍लेषक कर रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.