अमरिकी गृहनिर्माण क्षेत्र में नए संकट के संकेत – फेड़रल रिज़र्व्ह का इशारा

वॉशिंग्टन – अमरीका में घरों की औसत कीमत और गृहकर्ज़ का ब्याजदर बढ़ रहा है और यह गृह निर्माण क्षेत्र के संभावित संकट के संकेत हो सकते हैं, यह इशारा ‘फेडरल रिजर्व’ ने दिया है| इससे पहले साल २००० के बाद के दशक में ऐसी स्थिति निर्माण होने से साल २००६ में घरों की कीमतों में भारी गिरावट आई थी| इस अभूतपूर्व गिरावट से २००८-०९ में अमरीका के साथ वैश्‍विक अर्थव्यवस्था को मंदी ने काफी बड़ा नुकसान पहुँचाया था| इसी कारण फेडरल रिजर्व का इशारा ध्यान आकर्षित कर रहा है| पिछले महीने ही फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने इशारा दिया था कि, ब्याजदर में नई बढ़ोतरी की वजह से अमरिकी अर्थव्यवस्था को बड़े झटके लग सकते हैं|

अमरिकी गृहनिर्माण क्षेत्र में नए संकट के संकेत - फेड़रल रिज़र्व्ह का इशाराअमरीका में फिलहाल महंगाई का विस्फोट हुआ है और इससे देश को नुकसान पहुँचने लगा है| अमरीका में महंगाई निदेशांक ७.९ प्रतिशत तक उछला है और यह पिछले चार दशकों का सबसे बड़ा उछाल है| कोरोना की पृष्ठभूमि पर सप्लाई चेन में निर्माण हुई बाधाएँ, ईंधन और स्टील के अलावा कच्चे सामान की कीमतों में बढ़ोतरी और कामगारों की किल्लत जैसे मुद्दे अमरीका में महंगाई बढ़ाने के कारण बनने की बात कही जा रही है| इसी बीच रशिया-यूक्रैन युद्ध के कारण महंगाई अधिक बढ़ने के संकेत दिए जा रहे हैं| इस पृष्ठभूमि पर गृहनिर्माण क्षेत्र में उथल-पुथल अमरीका के साथ वैश्‍विक अर्थव्यवस्था को बड़े झटके दे सकती है|

अमरिकी गृहनिर्माण क्षेत्र में नए संकट के संकेत - फेड़रल रिज़र्व्ह का इशारा‘अमरीका में घरों की कीमतें पिछले दो सालों से बढ़ी हैं| यह बढ़ोतरी जारी रहेगी, यह सोच बाज़ार में दृढ़ हो रही है| इसकी वजह से घरों की कीमतें बढ़ सकती हैं| हम पीछे ना रहें, इस ड़र से कई लोग घर की खरीदारी को प्राथमिकता देंगे| इससे घरों की कीमतों से संबंधित उम्मीदें अधिक बढ़ेंगी| मौजूदा स्थिति में गृहनिर्माण का बाज़ार निर्णायक स्तर पर पहुँचा हुआ दिख रहा है’, ऐसा कहकर फेडरल रिजर्व ने संभावित संकट का इशारा दिया|

‘रिएल्टर डॉट.कॉम’ नामक शीर्ष वेबसाईट ने अमरीका में घरों की कीमतें पिछले दो सालों में २७ प्रतिशत बढ़ने की ओर ध्यान आकर्षित किया| लेकिन, यह दो अंकों की बढ़ोतरी जारी नहीं रह सकती, यह इशारा भी दिया है| फिलहाल अमरीका में घरों की कीमतें औसतन ४ लाख ५ हज़ार डॉलर्स तक पहुँची हैं और यह उच्चांक होने का दावा भी विश्‍लेषकों ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.