मित्रदेशों को खोने और सहयोगी देशों को दूर करने में बायडेन माहिर है – अरब अखबारों की कड़ी आलोचना

biden-is-adept-at-eliminating-allied-countriesरियाध/कैरो – बायडेन की गलत सोच और नीति के कारण टोरंटो से टोकियो तक सभी लोग पीड़ित हैं| अमरीका के मित्रदेश खोने और उन्हें दूर करने में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन माहिर हैं, ऐसी तीखी टिप्पणी खाड़ी के विश्‍लेषक कर रहे हैं| अगले कुछ ही घंटों में अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन यूरोप का दौरा कर रहे हैं| अमरीका के मित्र एवं सहयोगी देशों को बायडेन इस दौरे में आश्‍वस्त करेंगे, ऐसा दावा किया जा रहा है| इस पृष्ठभूमि पर अरब देशों के माध्यमों में हो रही यह आलोचना ध्यान आकर्षित कर रही है|

बायडेन ने अमरीकी सरकार का कार्यभार संभाले हुए एक वर्ष बीत चुका है| लेकिन, इस सालभर में बायडेन की नीति अमरीका का ही घात करनेवाली साबित हुई, ऐसी आलोचना हर स्तर पर हो रही है| बायडेन की विदेश नीति के कारण अमरीका के मित्र और सहयोगी देशों की सुरक्षा के लिए खतरा निर्माण होने का आरोप तीव्रता से हो रहा है| खाड़ी के प्रमुख अखबार और विश्‍लेषकों ने पिछले कुछ दिनों से बायडेन प्रशासन की इस नीति पर जोरदार हमले शुरू किए हैं|

Bide-Saudi‘रशिया से मिल रही धमकियां और इस पर अमरीका से प्राप्त हो रहे सुरक्षा के वादे, यह मौजूदा समय में सबसे बुरी राजनीतिक-सैन्य स्थिति है’, ऐसी फटकार ‘अशराक अल अवसात’ नामक लंदन स्थित अरबी अखबार के लेखक इयाद अबू छाक्रा ने लगाई| रशिया-यूक्रैन संघर्ष पर बयान करते हुए छाक्रा ने चुनिंदा शब्दों में बायडेन प्रशासन की बेताल नीति पर ध्यान आकर्षित किया|

इसके अलावा ‘अरब न्यूज’ के संपादक फैज़ल अब्बास ने अपने लेख में इस्रायल, सौदी अरब, यूएई, अफ़गानिस्तान संबंधित बायडेन प्रशासन की नीति पर प्रहार किया| वियना की बातचीत में बायडेन प्रशासन ईरान की मॉंगों के समक्ष झुक गया| ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस् को आतंकियों की सूचि से हटाने के निर्णय से इस्रायल सहमत नहीं है| रिवोल्युशनरी गार्डस् को टेरर लिस्ट से हटाकर ईरान के साथ परमाणु समझौता करना यानी, तेल से आग बुझाने जैसी मूर्खता है, इस बात का अहसास अब्बास ने कराया|

Biden-Bennettअमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प पर निजी प्रतिशोध लेने के लिए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ट्रम्प प्रशासन के कार्यकाल में किए गए सभी निर्णय रद कर रहे हैं| इसी लिए बायडेन प्रशासन ने येमन के हौथी विद्रोहियों को आतंकी संगठनों की सूचि से हटाया| लेकिन, इससे आत्मविश्‍वास बढ़ने पर हौथी विद्रोहियों ने सीधे सौदी और यूएई की राजधानियों पर हमले किए, ईंधन प्रकल्पों को लक्ष्य किया| इसकी वजह से सौदी नाराज़ है और इस देश ने ईंधन उत्पादन बढ़ाने से इन्कार किया, इस ओर अब्बास ने ध्यान आकर्षित किया है|

बायडेन की नीति के कारण अमरीका ने सौदी अरब जैसे रणनीतिक सहयोगी देश को खो दिया, यह आरोप इजिप्ट के अखबार ने लगाया| यूक्रैन को लेकर बायडेन प्रशासन का निर्णय भी गलत साबित हुआ है, ऐसा आरोप अरब अखबार ने लगाया| इसके अवाला पिछले साल से कनाड़ा की राजधानी टोरंटो से जापान की राजधानी टोकियो तक बायडेन की गलत नीति की कीमत हरएक को चुकानी पड़ रही है, इसका स्पष्ट अहसास अब्बास ने कराया है| 

Leave a Reply

Your email address will not be published.