रिकॉर्ड महंगाई की वजह से अमरिकी जनता की बचत हुई कम – राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के खिलाफ नाराज़ागी अधिक बढ़ी

वॉशिंग्टन – राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की गलत नीति के कारण उछल रही अभूतपूर्व महंगाई से सबसे ज्यादा नुकसान आम अमरिकी नागरिकों को होने की बात सामने आ रही है। पिछले छह महीनों में अमरिकी नागरिकों को आपातखर्च के जमा की गई पूंजी (रेनी डे सेविंग्ज्‌) से कुल ११४ अरब डॉलर्स खर्च करने पड़े हैं। इसके साथ ही हर महीने बढ़ती महंगाई की वजह से अमरिकी नागरिक महीने के आखरी दिनों तक महज पांच प्रतिशत आय की ही बचत कर पाते हैं, ऐसी जानकारी ‘फेडरल रिज़र्व’ की रपट में साझा की गई है। पिछले महीने ही राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने अपने कार्यकाल में अमरिकी परिवार की बचत बढ़ने के साथ कर्ज़ कम होने का दावा किया था।

मई में अमरिकी महंगाई निदेशांक ८.६ प्रतिशत दर्ज़ हुआ। अमरीका के इतिहास में यह साल १९८१ के बाद सबसे अधिक बढ़ोतरी है। ईंधन, घरों की कीमतें, ऊर्जा, कपड़ा, अनाज़, सब्जी समेत जीवनावश्यक सामान की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया है। ईंधन की कीमतों में भारी ५० प्रतिशत उछाल देखा गया है और बिजली के बिल में ३० प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई है। घरों की कीमतें २० प्रतिशत एवं घरों के किराए में चार प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई है।

इसके पीछे रशिया-यूक्रेन युद्ध के अलावा बायडेन प्रशासन की गलत नीति ज़िम्मेदार होने की बात साबित हुई है। बायडेन ने बागड़ोर संभालने के बाद अमरीका में महंगाई लगातार बढ़ रही है। बायडेन प्रशासन ने ईंधन क्षेत्र के साथ अंदरुनि खर्च एवं अन्य योजनाओं से संबंधित किए गए गलत निर्णय महंगाई का कारण बने हैं। लेकिन, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के साथ उनका प्रशासन इस बात को स्वीकारने के लिए तैयार ही नहीं है।

कुछ महीने पहले वित्तमंत्री जैनेट येलेन एवं फेडरल रिज़र्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने महंगाई अस्थायी होने का बयान किया था। लेकिन, अब वे अपना यह बयान पीछे लेने के लिए मज़बूर हुए हैं और महंगाई का अनुमान लगाते समय हम ने गलती की, यह बात संबंधित अधिकारी एवं मंत्री मान रहे हैं। फिर भी इससे अमरिकी जनता को महंगाई से हो रहा नुकसान कम नहीं हो सका है। बल्कि, आम जनता अपने बचत की बड़ी राशि खर्च करने के लिए मज़बूर है।

दिसंबर २०२१ की जानकारी के अनुसार अमरिकी जनता की बचत २.७ ट्रिलियन डॉलर्स थी। लेकिन, मई के अन्त में इसमें लगभग १०० अरब डॉलर्स से अधिक घटती हुई देखी गई। ‘फेडरल रिज़र्व इकॉनॉमिक डाटा’ ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार महंगाई का सामना करने के लिए अमरिकी जनता को अपनी बचत में से ११४ अरब डॉलर्स खर्चने पड़े हैं। इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड डेट्स‍ में भी बढ़ोतरी हुई है और यह मात्रा १.१०३ ट्रिलियन डॉलर्स तक पहुँची है। अमरिकी नागरिकों के बचत खाते की औसतन राशि भी नौं हज़ार डॉलर्स घटने की जानकारी वित्तसंस्थाओं ने प्रदान की।

बायडेन प्रशासन की नीति के कारण हो रहे नुकसान की वजह से अमरीकी जनता में नाराज़गी बढ़ रही है। हाल ही में जारी की गई एक रपट में कहा गया है कि, ८८ प्रतिशत मतदाताओं ने देश गलत राह पर आगे बढ रहा है। इस दौरान ५४ प्रतिशत मतदाताओं ने अमरिकी मध्यमवर्ग को बायडेन की नीति से थोड़ा सा भी लाभ मिलने की आलोचना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.