अमरीका को और कुछ समय तक अभूतपूर्व महंगाई का सामना करना होगा – वित्तमंत्री जैनेट येलेन की चेतावनी

वॉशिंग्टन – अमरीका को फिलहाल अभूतपूर्व महंगाई का सामना करना पड़ रहा है और अगले कुछ समय तक महंगाई में बढोतरी कायम रहेगी, ऐसा इशारा अमरिकी वित्तमंत्री जैनेट येलेन ने दिया। अमरीका के वाणिज्य मंत्री ने भी देश में महंगाई कम करना सरकार के हाथ में नहीं है, ऐसा कहकर इसका ठिकरा रशिया-यूक्रेन युद्ध पर फोड़ दिया। इसी बीच व्हाईट हाऊस के प्रवक्ता ने देश में बढ़ रही महंगाई के पीछे अंतर्राष्ट्रीय स्तर की चुनौतियाँ ज़िम्मेदार होने का दावा किया है।

पिछले महीने अमरीका की अर्थव्यवस्था की भारी डेढ़ प्रतिशत गिरावट होने की जानकारी सामने आयी थी। इस गिरावट की प्रमुख वजह महंगाई है, यह बात स्पष्ट हुई थी। रशिया-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर अमरीका में ईंधन के साथ कई जीवनावश्यक उत्पादनों की कीमतें तेज़ी से बढ़ रही हैं। मार्च और अप्रैल लगातार दोनों महीनों में अमरीका में महंगाई निदेशांक आठ प्रतिशत से अधिक दर्ज़ हुआ है।

अमरीका के इतिहास में यह साल १९८१ के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है। ईंधन, घरों की कीमतें, ऊर्जा, कपड़े, अनाज़ और  सब्जियों के अलावा सभी जीवनावश्यक चीज़ों की कीमतें बढ़कर विक्रमी स्तर पर हैं। ईंधन की कीमतें लगभग ५० प्रतिशत बढ़ी हैं और बिजली का बील ३० प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। घरों की कीमतों में २० प्रतिशत और घर के भाड़े में ४ प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई है।

आरंभिक दौर में बायडेन प्रशासन ने बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। कुछ महीने पहले वित्तमंत्री येलेन एवं फेडरल रिज़र्व्ह के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने महंगाई अस्थायी होने का बयान किया था। लेकिन, बायडेन ने सत्ता की बागड़ोर संभालने के बाद अमरीका में महंगाई लगातार बढ़ रही है और मध्यमवर्ग के अमरिकी परिवारों का गणित बिगड़ता जा रहा है। इस वजह से अमरिकी जनता के मन में बायडेन प्रशासन के विरोध में नाराज़गी बढ़ रही है। अमरीका की संसद में भी इसका असर देखा गया है।

सिनेट की समिती के सामने वित्तमंत्री येलेन को महंगाई के मुद्दे मानना पड़ा। इससे पहले महंगाई को लेकर किए गए बयान गलत थे, यह येलेन ने स्वीकारा। साथ ही देश में महंगाई अब अभूतपूर्व स्तर पर है और अगले कुछ समय तक यह बढोतरी कायम रहेगी, ऐसा इशारा भी वित्तमंत्री येलेन ने दिया। येलेन के कबूलनामे से अमरिकी जनता को और कुछ महीनों तक महंगाई नुकसान पहुँचाएगी, यह स्पष्ट हुआ है और इसका अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक परिणाम हो सकता है, यह ड़र विश्लेषकों ने व्यक्त किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.