लॉकडाऊन के बाद भी चीन के शांघाई में कोरोना मरीज़ों की संख्या में रिकार्ड बढोतरी

– २४ घंटों में २७ हजार मरीज़ पाए गए

china-shanghai-corona-lockdown-2शांघाई – चीन समेत एशिया खंड के प्रमुख आर्थिक एवं व्यापारी केंद्र शांघाई में लॉकडाऊन पूरी तरह से असफल होने की बात सामने आई है। दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है और लॉकडाऊन के बावजूद शांघाई में कोरोना मरीज़ों संख्या रिकार्ड गति से बढती जा रही है। गुरुवार के २४ घंटों में २७ हजार से अधिक मरीज़ दर्ज हुए हैं। मरीज़ों की संख्या बढ रही है और स्थानिक जनता की असंतुष्टि भी बढ रही है। पर्याप्त अनाज उपलब्ध ना होने की वजह से नागरिक घरों की बाल्कनी में आकर ’हेल्प’, ’हेल्प’ चिल्ला रहे हैं इसके विडियो सामने आए हैं।

china-shanghai-corona-lockdown-1लॉकडाऊन कुछ महीनों में चीन के विभिन्न प्रांतों समेत आघाडी के शहरों में कोरोना का विस्फोट बार-बार होता हुआ देखा गया है। मार्च के आरंभ से चीन की अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र माने जानेवाले शांघाई में बडे पैमाने पर कोरोना के मरीज़ पाए जाने लगे। मार्च के अंतिम सप्ताह में लॉकडाऊन घोषित करने के बावजूद यह प्रतिबंध ५ अप्रैल तक रहेंगे, ऐसी घोषणा की गई थी। पर यह लॉकडाऊन असफल रहा। पिछले सप्ताह में ही शांघाई में संख्या ने २० हजार का पडाव पार किया था। 

china-shanghai-corona-lockdown-3इस सप्ताह में भी मरीज़ों में बढोतरी बरकरार है। गुरुवार को शांघाई में २७ हजार से अधिक मरीज़ पाए जाने की जानकारी स्वास्थ्य यंत्रणाओं ने दी। बडे पैमाने पर परीक्षणों के बैकलॉग के कारण मरीज़ों की संख्या बढ रही है, ऐसा स्पष्टिकरण चीनी अधिकारियों ने दिया है। एक तरफ मरीज़ों की संख्या बढ रही है तो दूसरी तरफ शांघाई में जनता की विफलता, नाराज़गी एवं असंतोष भी बढते जा रहे हैं।

चीन की सोशल मीडिया ऐप्स पर विभिन्न विडियोज़ प्रसिद्ध हुए हैं। इनमें अनाज एवं अन्य जीवनावश्यक चीज़े उपलब्ध ना होने विफल्ता से ग्रस्त हुए लोग इमारतों से कूदकर आत्महत्या करते हुए दिखाए दे रहे हैं। एक विडियों में शांघाई के नागरिकों के गुट द्वारा सुपरमार्केट लूटा, ऐसा कुछ विदियोज़ में दिख रहा है। सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के एक नेता से भेंट के दौरान नागरिक चिल्लाए हैं, ऐसा एक विडियों द्वारा सामने आया है। शांघाई के अलावा लॉकडाऊन वाले अन्य शहरों में भी इसी तरह की घटनाएं घटने के दावे किए जा रहे हैं।

चीन के सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध जुए इन विडियोज़ के कारण सत्ताधारी कम्युनिस्ट हुकूमत का सरदर्द बढने की बात कही जा रही है। शांघाई एवं अन्य शहरों में लॉकडाऊन के कारण चीन की अर्थव्यवस्था को झटके लगने लगे हैं और आपूर्ति श्रृंखला अस्तव्यस्त हो गई है। इसलिए विकासदर में बडी गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.