यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर रशियन रक्षाबलों के सैनिकों की संख्या दस प्रतिशत बढ़ेगी – राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के आदेश

मास्को – रशिया-यूक्रेन युद्ध के छह महीने पूरे हो रहे हैं और ऐसे में रशिया ने अपने रक्षाबलों के सैनिकों की संख्या बढ़ाने का निर्णय किया है। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने इसके लिए आदेश जारी किए। इसके अनुसार मौजूदा सैन्यबल १० प्रतिशत बढ़ेगा। जनवरी २०२३ से सैन्य बल की बढ़ोतरी करने का कार्यान्वयन होगा, ऐसा रशियन माध्यम कह रहे हैं।

सैनिकों की संख्यारशियन रक्षाबल विश्‍व के प्रमुख रक्षाबलों में से एक माना जाता है। फिलहाल रशियन रक्षाबल में १९ लाख, २ हज़ार, ७५८ सैनिक हैं। राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के आदेशानुसार इसमें १० प्रतिशत बढ़ोतरी होगी। सैनिकों की संख्या १ लाख ३७ हज़ार से बढ़कर २० लाख ३९ हज़ार ७५८ तक जा पहुँचेगी, यह जानकारी रशियन माध्यमों ने साझा की।

सैनिकों की संख्यारशिया-यूक्रेन युद्ध में दोनों देशों को बडे पैमाने पर जीवित हानी भुगतनी पड़ी है, ऐसा कहा जा रहा है। युद्ध शुरू होने के कुछ ही हफ्तों बाद रशिया ने तकरीबन डेढ़ हज़ार सैनिकों की मौत होने की जानकारी साझा की थी। लेकिन, इसके बाद रशिया ने युद्ध में मारे गए सैनिकों का आँकड़ा जारी नहीं किया है। यूक्रेन एवं पश्‍चिमी यंत्रणाओं के दावों के अनुसार रशिया के १० हज़ार से अधिक सैनिक इस युद्ध में मारे गए हैं।

यूक्रेन का सैन्य अभियान लंबा चलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं और इसके लिए रशिया ने सैनिकों की संख्या बढ़ाने की कोशिश शुरू की है। रशिया के विभिन्न प्रांतों में ‘वॉलेन्टीयर बटैलियन’ तैयार की गई है। साथ ही कान्ट्रैक्ट सैन्य कंपनियों की सहायता भी प्राप्त की जा रही है। लेकिन, रशिया-यूक्रेन युद्ध में हुई जीवित हानी का रक्षाबलों की भविष्य की योजनाओं और तैनाती पर असर ना पड़ने के लिए सीधे १० प्रतिशत बढ़ोतरी करने का निर्णय किया गया होगा, ऐसा कहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.