गाजा में शुरू युद्ध रोकने के लिए प्राथमिकता नहीं दी जा रही है – सौदी की आलोचना

वॉशिंग्टन – इस्रायल और हमास के बीच जारी संघर्ष तुरंत रोक दिया जाए, ऐसी मांग सौदी अरब कर रहा है। लेकिन, इस संघर्ष को रोकने के लिए आवश्यक प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, ऐसी आलोचना सौदी अरब के विदेश मंत्री प्रिन्स फैसल बिन फरहाद ने की है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन के साथ चर्चा करने से पहले सौदी के विदेश मंत्री ने वार्ता परिषद में इस्रायल-हमास संघर्ष को लेकर अपने देश की भूमिका रखी। सौदी अरब एवं खाड़ी के अन्य देश गाजा पर हमले कर रहे इस्रायल के खिलाफ आक्रामक भूमिका नहीं अपना रहे हैं, ऐसी आलोचना भी की जा रही है। लेकिन, इस्रायल के गाजा पर जारी हमलों की आलोचना करते समय हम हमास के आतंकवादी हमलों का समर्थन नहीं करेंगे, यह इशारा भी सौदी अरब ने स्पष्ट शब्दों में दिया था।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन और सौदी के विदेश मंत्री की द्विपक्षीय चर्चा वॉशिंग्टन में हुई। इस दौरान इस्रायल-हमास युद्ध का मुद्दा प्रमुख रहा। गाजा में शुरू इस युद्ध का विस्फोट न हो, इसके लिए आवश्यक कोशिश गतिमान करना ज़रूरी हैं, इस पर विदेश मंत्री ब्लिंकन और फरहाद की सहमति होने के दावे वृत्तसंस्था कर रही हैं। गाजा में शुरू युद्ध रोकने के लिए प्राथमिकता नहीं दी जा रही है - सौदी की आलोचनालेकिन, दोनों नेताओं की चर्चा होने से पहले सौदी के विदेश मंत्री ने वार्ता परिषद में बोलते समय गाजा का युद्ध रोकने के लिए आवश्यकता के अनुसार प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, ऐसी शिकायत की थी।

इस मुद्दे पर सौदी अरब ने बिल्कुल शुरू से स्पष्ट भूमिका अपनाई हैं, ऐसा दावा विदेश मंत्री फैसल बिन फरहाद ने किया। गाजा का युद्ध रोकने के साथ ही स्वतंत्र पैलेस्टिन के निर्माण का प्लान पेश किया जाए। इससे पैलेस्टिन की समस्या खत्म होगी और इस क्षेत्र में शांति स्थापित हो सकेगी, यह विश्वास भी सौदी के विदेश मंत्री ने व्यक्त किया। लेकिन, इसके लिए आवश्यक प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, ऐसा अफसोस भी उन्होंने इस वार्ता परिषद के दौरान जताया। सौदी अरब और यूएई ने पहले भी इस तरह की भूमिका अपनाई थी। लेकिन, गाजा पर हमले कर रहे इस्रायल के विरोध में सौदी और खाड़ी के अन्य देश सख्त भूमिका अपनाने के लिए तैयार नहीं हैं, ऐसी आलोचना ईरान एवं हमास के समर्थन में खड़े अन्य देश कर रहे हैं। साथ ही इस्लामधर्मी देशों के गुट इस मुद्दे पर लगातार सौदी अरब को लक्ष्य कर रहे हैं।

लेकिन, इस्रायल के गाजा पर जारी हमले में आम पैलेस्टिनी नागरिकों के मारे जाने की सख्त शब्दों में आलोचना करने के साथ ही हमास ने इस्रायल पर आतंकवादी हमला करके बच्चे और महिलाओं की हत्या कर दी थी, इसका समर्थन नहीं करेंगे, ऐसा सौदी अरब ने कहा था। सौदी के नेतृत्व ने ऐसी पुख्ता भूमिका अपना कर इस्रायल के विरोध में सैन्य कार्रवाई करने का एवं इस्रायल का बहिष्कार करने के लिए ईरान ने पेश किया प्रस्ताव स्पष्ट तौर पर ठुकराया था।

इसी बीच, सौदी और अमेरिका के विदेश मंत्री की वॉशिंग्टन में चर्चा होने की खबरें प्राप्त हो रही है और इसी बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉईड ऑस्टिन और सौदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिन्स खालिद बिन सलमान ने फोन पर रक्षा सहयोग से संबंधित मुद्दों पर बातचीत करने की जानकारी सामने आ रही है। लेकिन, रेड सी के क्षेत्र में इस्रायल के व्यापारिक यातायात को लक्ष्य कर रहे येमन के विद्रोहियों ने सौदी अरब को भी धमकाने की खबरें प्रसिद्ध हुई थी। इस्रायल का समर्थन करने वाली भूमिका अपनाई तो सौदी के तटीय क्षेत्र के ईंधन परियोजनाओं को लक्ष्य किया जाएगा, ऐसा इशारा हौथी विद्रोहियों ने देने की बात कही जा रही है। इस पृष्ठभूमि पर अमेरिका और सौदी के रक्षा मंत्री ने फोन पर हुई चर्चा ध्यान आकर्षित कर रही है। साथ ही रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन और सौदी के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान की हुई चर्चा के कारण बेचैन हुई अमेरिका अब सुरक्षा को लेकर सौदी को भरोसा देने की कोशिश करने में लगी होने के संकेत भी रक्षा मंत्री लॉईड ऑस्टिन और रक्षा मंत्री मोहम्मद बिन सलमान की चर्चा से प्राप्त हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.