अफ़गानिस्तान पर पाकिस्तान के हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे – तालिबान की पाकिस्तान को धमकी

काबुल – ‘इसके आगे पाकिस्तान के अफ़गानिस्तान पर हमले बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जाएँगे’, ऐसी धमकी तालिबानी हुकूमत के अस्थायी रक्षामंत्री मुल्ला याकूब ने दी| पाकिस्तान की सरकार के इशारे के बाद तालिबान ने अफ़गानिस्तान की सीमा से आतंकियों को पीछे हटाना शुरू किया है, ऐसा दावा पाकिस्तानी माध्यम कर रहे हैं| लेकिन, तालिबान ने पाकिस्तान को धमकाकर ड्युरंड लाईन पर नए संघर्ष के संकेत दिए हैं|

afghan-taliban_2पिछले हफ्ते पाकिस्तान की वायु सेना ने अफ़गानिस्तान की सीमा में घुसपैठ करके कुनार और खोस्त प्रांतों पर हमले किए थे| इनमें से खोस्त प्रांत के स्पेरा जिले में कार्रवाई के दौरान ४७ आतंकी मारे गए थे| तालिबान ने पाकिस्तान के इस हवाई हमले पर आलोचना की| साथ ही पाकिस्तान की सेना ने अफ़गान नागरिकों को लक्ष्य किया, यह आरोप भी लगाया गया था| हमारी सीमा में घुसपैठ करके पाकिस्तान के हमले अफ़गानिस्तान और अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है, इसकी याद तालिबान ने दिलायी है|

इसके बाद अफ़गानिस्तान-पाकिस्तान की सीमा पर तनाव बना था| तालिबान के वरिष्ठ कमांडर्स ने पाकिस्तान को गंभीर परिणामों का इशारा दिया था| दो दिन पहले पाकिस्तान के उत्तरी वज़िरीस्तान में ‘तेहरिक-ए-तालिबान’ ने पाकिस्तानी सेना पर हमला किया था| इस दौरान तीन सैनिक मारे गए थे, ऐसा पाकिस्तानी सेना ने कहा था| लेकिन, तेहरिक के हमले में पाकिस्तानी सेना को इससे कई ज्यादा मात्रा में जान का नुकसान भुगतना पड़ा, यह जानकारी माध्यम दे रहे हैं|

afghan-taliban_1पाकिस्तान के अस्थायी प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ और सेनाप्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की वज़िरिस्तान यात्रा के बाद यह हमला हुआ था| इसके बाद पाकिस्तान ने तालिबान को सीमा पर मौजूद आतंकियों को पीछे हटाने की सूचना की| तालिबान ने इसका स्वीकार किया है, ऐसा दावा पाकिस्तानी माध्यमों ने किया| तालिबान ने पीछे हटकर तेहरिक और अन्य आतंकी संगठनों को दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित किया है, ऐसा पाकिस्तानी माध्यमों का कहना है|

लेकिन, तालिबान के अस्थायी रक्षामंत्री याकूब ने खुलेआम धमकाकर पाकिस्तानी माध्यमों के दावों से हवा निकाल दी| ‘अफ़गानिस्तान को आज भी विश्‍व और पड़ोसी देशों की बड़ी चुनौतियों का मुकाबला करना पड़ रहा है| पाकिस्तान ने खोस्त और कुनार प्रांतों में की हुई घुसपैठ इसी का नमूना है| अफ़गानिस्तान के हित को ध्यान में रखकर पहले के हमले बर्दाश्त किए गए थे| लेकिन, इसके आगे पाकिस्तान के अफ़गानिस्तान पर हमलों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’, यह इशारा मुल्ला मोहम्मद याकूब ने दिया|

‘पाकिस्तान अफ़गान जनता के संयम की परीक्षा ना ले| वरना गंभीर परिणामों के लिए तैयार रहे’, ऐसी धमकी तालिबान के प्रवक्ता ज़बिउल्लाह मुजाहिद ने दी| तालिबान ने पाकिस्तान की सीमा के करीब तोप और सैन्य वाहनों की तैनाती करने के वीडीयो पहले ही प्रसिद्ध हुए थे| इसके साथ ही तालिबान ने शत्रु के विरोध में हवाई हमलों के लिए अपने हेलीकॉप्टर्स और ड्रोन्स तैयार होने का ऐलान तालिबान ने किया था| ऐसी स्थिति में तालिबान ने पाकिस्तान को दी हुई धमकी की गंभीरता बढ़ी है| 

Leave a Reply

Your email address will not be published.