ड्युरंड लाईन पर तालिबान और पाकिस्तानी सैनिकों का संघर्ष शुरू

pak-taliban-durand-border-conflict-1काबुल – अफ़गानिस्तान की सीमा में घुसने की कोशिश की तो गोली मारने की धमकी तालिबान ने कुछ दिन पहले ही ड्युरंड सीमा पर तैनात पाकिस्तानी सैनिकों को दी थी। शुक्रवार दोपहर के समय तालिबान ने अपनी धमकी सच्च कर दिखाई। बजौर इलाके में पाकिस्तानी सैनिकों के साथ संघर्ष के दौरान तालिबान ने पाकिस्तान के २ सैनिकों को मार ड़ाला। साथ ही पाकिस्तानी सेना की चौकियों के करीब मॉर्टर हमले करने के वीडियो भी तालिबान ने जारी किए हैं। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तालिबान की वकालत करने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इम्रान खान पर कड़ी आलोचना हो रही है।

पांच दिन पहले अफ़गान तालिबान ने ड्युरंड सीमा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा लगाई जा रही तार की बाड़ उखाड़ फेंकी थी। पाकिस्तानी सैनिकों से यह बाड़ खींचकर तालिबानी आतंकी अपने वाहनों से उतरे थे। पाकिस्तानी सैनिकों की फजीहत करना और उन्हें धमकाने का वीडियो तालिबान ने इसे सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध किया था। तो, पाकिस्तानी सेना अवैध पद्धति से अफ़गानिस्तान की सीमा में बाड़ लगा रही है, ऐसा कहकर तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान को तमाचा जड़ा था।

pak-taliban-durand-border-conflict-3इन दोनों घटनाओं के बाद पाकिस्तानी माध्यमों ने प्रधानमंत्री इम्रान खान की जोरदार आलोचना की थी। पाकिस्तान की संसद में भी इसकी गूंज सुनाई पड़ी थी। विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री इम्रान खान की सरकार से इस पर सवाल भी किया था। शुक्रवार को प्रधानमंत्री इम्रान खान की सरकार के वरिष्ठ अधिकारी पाकिस्तानी माध्यमों द्वारा इस मसले पर जवाब दे रहा था। ड्युरंड सीमा विवाद का हल बातचीत से निकलने की बात तालिबान के वरिष्ठ अफसरों से तय हुई है, यह खुलासा भी इस अधिकारी ने किया।

पाकिस्तान के माध्यम अपर्याप्त जानकारी पर बाचतीत कर रहे हैं और इसी बीच ड्युरंड सीमा पर तालिबान और पाकिस्तानी सैनिकों का संघर्ष शुरू होने का वीडियो सामने आया। पाकिस्तान के बजौर प्रांत के गंजगाल और सरकानो एवं अफ़गानिस्तान के कुनार प्रांत की सीमा पर यह संघर्ष होने की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध पोस्ट में दर्ज़ है। तालिबान ने स्नायपर रायफल्स के ज़रिये पाकिस्तान के दो सैनिकों को ढ़ेर किया। इसके बाद दोनों ओर से मॉर्टर्स के हमले हुए। लगभग ३० मिनिटों तक यह संघर्ष जारी रहा, यह दावा किया जा रहा है।

pak-taliban-durand-border-conflict-2लेकिन, सोशल मीडिया की अन्य जानकारी में शुक्रवार के दोपहर शुरू हुआ यह संघर्ष शनिवार तक जारी रहने की बात कही गई है। बीच-बीच में तालिबानी और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच गोलीबारी हो रही है। इस संघर्ष में पाकिस्तानी सेना को काफी बड़ा जान का नुकसान पहुँचने का दावा किया जा रहा है। ड्युरंड सीमा पर तैयारी के तौर पर तालिबान पाकिस्तानी सेना को जवाब देने के लिए रॉकेट लौंचर्स रवाना कर रही है, ऐसा स्थानीय माध्यमों का कहना है।

प्रधानमंत्री इम्रान खान की सरकार ने ड्युरंड लाईन पर जारी गतिविधियों पर बयान करना टाल दिया है। लेकिन, अफ़गान तालिबान और तेहरिक-ए-तालिबान दोनों मिलकर ‘ग्रेटर अफ़गानिस्तान’ की तैयारी कर रहे हैं, यह चिंता पाकिस्तानी पत्रकार व्यक्त कर रहे हैं। तालिबान सीमा पर हमले कर रही है। तो, तेहरिक के आतंकी पाकिस्तान में हमले करके सुरक्षा को चुनौती दे रहे हैं, इस पर  पत्रकार ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इसी कारण पाकिस्तान ने लगातर माँग करने के बावजूद तालिबान ने तेहरिक पर कार्रवाई नहीं की थी। क्योंकि, तेहरिक अफ़गानिस्तान की तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ उतारा हुआ ‘बिमा’ है। लेकिन, पाकिस्तान की मूर्ख सरकार और सेना ने इस पर कभी भी ध्यान नहीं दिया, ऐसी आलोचना पाकिस्तान के पत्रकार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.