ड्युरंड लाईन पर पाकिस्तान और तालिबान के बीच जारी तनाव बढ़ा

काबुल – तालिबान ने ड्युरंड लाईन के करीब गश्त लगा रहें पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी होने की बात स्पष्ट हुई हैं| इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने अफ़गानिस्तान की सीमा में बसे गांवों पर गोलीबारी की थी| इसके बाद तालिबान की गाड़ियॉं बड़ी संख्या में ड्युरंड लाईन की दिशा में रवाना होने की खबरें अफ़गान वृत्तसंस्था दे रही हैं| देश में अस्थिरता का माहौल होने के दौरान ड्युरंड लाईन पर बढ़ा यह तनाव पाकिस्तान के लिए घातक साबित हो सकता हैं|

पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान समेत ईरान की सीमा से जुड़े निमरोज़ प्रांत में तालिबान और पाकिस्तानी सेना आमने-सामने खड़ी हुई थी| पाकिस्तान की सेना का हेलीकॉप्टर ड्युरंड लाईन के करीब गश्त लगा रहा था| यह हेलीकॉप्टर ड्युरंड लाईन के काफी नज़दीक पहुंचने पर तालिबान ने गोलीबारी की थी| इसमें पाकिस्तानी सेना के जनरल पद का अधिकारी घायल हुआ हैं और हेलीकॉप्टर का भी नुकसान हुआ हैं| अफ़गानिस्तान के समाचार चैनल ने यह जानकारी सार्वजनिक की|

इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने ड्युरंड लाईन पर स्थित अफ़गान गांवों पर गोलीबारी की| इससे किसी भी तरह के जान का नुकसान नहीं हुआ| लेकिन, मात्र कुछ ही घंटों बाद तालिबान की गाड़ियॉं ड्युरंड लाईन की ओर रवाना होने की बात अफ़गान समाचार चैनल ने प्रसिद्ध की| अपने सेना अधिकारी के हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी करनेवालों को हमारें हवाले करें, यह मॉंग पाकिस्तानी सेना ने तालिबान से की| लेकिन, तालिबान ने पाकिस्तान की यह मॉंग स्पष्ट शब्दों में ठुकराया हैं, ऐसा स्थानीय पत्रकार ने सोशल मीडिया पर कहा हैं|

अफ़गान स्थित अमरिकी पत्रकार हाशिम वाहदातयार ने ड्युरंड लाईन पर तालिबान ने बढ़ाई तैनाती की बड़ी जानकारी सामने लायी| आनेवाले दिनों में तालिबान पाकिस्तान में हमला करेगी, यह दावा इस पत्रकार ने किया| कुछ हफ्ते पहले तालिबान के कुछ कमांडर्स ने पाकिस्तानी सैनिकों के सामने खड़े होकर ऐसा इशारा ही दिया था| इसी बीच तेहरिक ए तालिबान ने अफ़गानिस्तान की तरह जल्द ही पाकिस्तान में भी तालिबान की हुकूमत स्थापित होगी, यह ऐलान किया था| इस पृष्ठभूमि पर ड्युरंड लाईन के करीब तालिबान की बढ़ती गतिविधियॉं अलग ही संकेत दे रही हैं|

दशकों पहले ब्रिटीशों ने खिंची यह ड्युरंड लाईन तालिबान को बिल्कुल ही मंजूर नहीं| अफ़गानिस्तान की सीमा पाकिस्तान के अटक तक होने का दावा तालिबान कर रही हैं| इससे तालिबान ने पाकिस्तानी सेना को सीमा पर बाड़ लगाने से भी रोका था| पाकिस्तान के सेनाप्रमुख जनरल बाजवा तालिबान की इस आक्रामकता के विरोध में होने का दावा किया जा रहा हैं| ऐसें में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इम्रान खान ने तालिबान के विरोध में कोई भी भूमिका ना अपनाने के आदेश अपने मंत्रियों को दिए थे, यह जानकारी भी सामने आ रही हैं| इस वजह से तालिबान से जुड़ी नीति को लेकर पाकिस्तान की सेना और सरकार के बीच सहमति ना होने की बात दिख रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.