ड्युरंड लाईन पर तालिबान और पाकिस्तानी सेना का संघर्ष

काबुल/इस्लामाबाद – अफगानिस्तान और पाकिस्तान को विभाजित करने वाली ड्युरंड लाईन को लेकर तालिबान और पाकिस्तानी सेना में नया संघर्ष भड़का। पाकिस्तान की चमन सीमा पर भड़के इस संघर्ष में ३ लोगों की मृत्यु और २० लोग घायल हुए। वही, तालिबान ने पाकिस्तान के दो जवानों को कब्ज़े में लेने के फोटोग्राफ सामने आए हैं। पाकिस्तान के जवानों ने सबसे पहले गोलीबारी शुरू की होने का आरोप तालिबान का प्रवक्ता झबिउल्ला मुजाहिद ने किया है। इसी बीच, पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान की सेना ड्युरंड लाईन पर लगातार उल्लंघन कर रही होने का दोषारोपण तालिबान ने किया है।

taliban-pak-military-conflictपिछले दो दिनों से अफगानिस्तान के कंदाहार प्रांत के स्पिन बोल्दाक मैं पाकिस्तान के बलोचिस्तान स्थित चमन सीमा पर तालिबान और पाकिस्तान के जवानों के बीच संघर्ष जारी है। पाकिस्तान की सेना चमन सीमा पर नई सुरक्षा चौकी बना रही होने का आरोप तालिबान कर रहा है। वह सुरक्षा चौकी अफगानिस्तान की सीमा में होने का दावा करके तालिबान ने पाकिस्तानी सेना को खदेड़ दिया। साथ ही, हम्वी इस अमेरिकन सेना की बख्तरबंद गाड़ी में बैठ कर तालिबान ने पाकिस्तान की सीमा में सैर की। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की सीमा में गोलीबारी शुरू करने का आरोप तालिबान ने किया। उसके बाद भड़के हुए तालिबान ने पाकिस्तान की सीमा में मॉटर्स का हमला करने की जानकारी पाकिस्तानी माध्यम दे रहे हैं।

इसमें पाकिस्तानी सेना के ३ जवान मारे गए; वहीं, दोनों तरफ से २० लोग घायल होने का दावा किया जाता है। इसके अलावा तालिबान ने पाकिस्तानी सेना के २ जवानों को गिरफ़्तार किया होकर, उनके लष्करी पोशाक के फोटोग्राफ जारी किए है। पाकिस्तान की सरकार और सेना इस बारे में जानकारी जारी करना भी टाल रहे हैं। तालिबान का प्रवक्ता झबिउल्ला मुजाहिद ने सोशल मीडिया में स्पिन बोल्दाक के संघर्ष की जानकारी देने के बाद पाकिस्तानी माध्यमों को उसकी दखल लेनी पड़ी। इस संघर्ष की पृष्ठभूमि पर, तालिबान के स्थानिक कमांडर ने पाकिस्तान को नई धमकी दी है। जल्द ही पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद तक हम तालिबान का झंडा फहराएंगे, ऐसा इस तालिबान के कमांडर ने जताया है।

इस घटना के बाद तालिबान के बद्र इस गुट ने स्पिन बोल्दाक सीमा की ज़िम्मेदारी अपने सर लेने की खबरें आ रही हैं। अमेरिकन स्पेशल फोर्सेस की धर्ती पर तालिबान ने बद्र इस ग्रुप का गठन किया है। अमेरिकन लष्कर ने पीछे छोड़े प्रगत राइफल और शस्त्रास्त्रों का इस्तेमाल करके बद्र यह संगठन बनाया गया होने का दावा किया जाता है। इस संगठन के गठन के पीछे पाकिस्तानी सुरक्षा यंत्रणा का योगदान होने की खबरें भी सामने आई थी। इस कारण तालिबान ने पाकिस्तानी सेना के विरोध में ही बद्र संगठन तैनात किया होने के कारण, पाकिस्तानी माध्यम अपने ही देश की सुरक्षा यंत्रणाओं की आलोचना कर रहे हैं।

इसी बीच, पाकिस्तानी लष्कर की ओर से अफगानिस्तान की सीमा में गोलीबारी की घटनाएँ बढ़ने की आलोचना तालिबान ने की है। इसके लिए तालिबान ने जनवरी महीने से घटित हुईं अलग-अलग घटनाओं का जिक्र किया है। इनमें कंदाहार समेत पाकतिया, नांगरहार इन पाकिस्तान की सीमा से सटे अफगानी प्रांतों में हुई गोलीबारी की घटनाओं का हवाला तालिबान ने दिया। इतना ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा में घुसपैठ की होने का दोषारोपण भी तालिबान ने किया है। तालिबान के ये नये आरोप पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका साबित होते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.