यूक्रेन की ‘बैड न्यूज’ के लिए नाटो ने तैयारी रखनी होगी – नाटो प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्ग

बर्लिन/मास्को/किव – ‘युद्ध धीरे धीरे आगे बढ़ रहता हैं। फिर भी नाटो ने यूक्रेन को अच्छी-बुरी स्थिति में भी समर्थन देने की तैयारी रखनी होगी। यूक्रेन के हालात फिलहाल बड़े गंभीर हैं। यूक्रेन से बुरी खबर प्राप्त हो सकती है, इसकी तैयारी भी नाटो ने रखनी होगी’, ऐसा इशारा नाटोप्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्ग ने दिया। वहीं, रशिया-यूक्रेन युद्ध का हल सीर्फ सेना के संघर्ष से हासिल नहीं होगा, ऐसा दावा अमेरिका के रक्षाबलप्रमुख चार्ल्स ब्राऊन ज्युनिअर ने किया है। नाटो के प्रमुख और अमेरिका के वरिष्ठ सेना अधिकारियों के यह बयान रशिया विरोधी जंग में यूक्रेन की हार की ओर निर्देश करते हैं, ऐसा दावा विश्लेषक कर रहे हैं।

यूक्रेन की ‘बैड न्यूज’ के लिए नाटो ने तैयारी रखनी होगी - नाटो प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्गब्रिटेन के शीर्ष साप्ताहिक ने जारी किए लेख में यूक्रेन युद्ध रशिया के व्लादिमीर पुतिन जीत रहे हैं, ऐसा दावा हाल ही में किया था। यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने भी रशिया विरोधी ‘काऊंटर ऑफेन्सिव’ नाकाम होने की कबुली दी है। अमेरिकी रक्षा विभाग एवं व्हाईट हाऊस ने यूक्रेन को देने के लिए फिलहाल निधी न होने की बात कही है। ऐसी स्थिति में नाटो के प्रमुख ने खुलेआम ‘बैड न्यूज’ की तैयारी करने का किया बयान ध्यान आकर्षित कर रहा है।

रशिया-यूक्रेन युद्ध लगभग २१ महीनों से शुरू हैं और इस दौरान रशिया को बड़ा झटका देने में यूक्रेन और उसके समर्थक पश्चिमी देश असफल होते दिख रहे हैं। २४ फ़रवरी, २०२२ के दिन रशिया ने हमला करने के बाद यूक्रेन के पूर्व और दक्षिणी हिस्से के बड़े क्षेत्र पर कब्ज़ा किया था। मौजूदा स्थिति में यूक्रेन का करीबन २० प्रतिशत क्षेत्र रशिया के कब्ज़े में होने की बात कही जा रही है। जवाबी हमलों का अभियान और जंग करने के बावजूद यूक्रेन की सेना इनमें से ज्यादा हिस्सा वापस हासिल नहीं कर सकी है।

यूक्रेन की ‘बैड न्यूज’ के लिए नाटो ने तैयारी रखनी होगी - नाटो प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्गइसी बीच, रशिया ने फौजी क्षमता बढ़ाने के साथ हथियारों के निर्माण की गति बढ़ाकर किए रणनीतिक बदलाव के कारण यूक्रेन की सेना फिलहाल रक्षात्मक स्थिति में देखी जा रही है। ऐसी स्थिति में पश्चिमी देशों की आर्थिक सहायता और हथियारों की आपूर्ति लगातार हुए बिना यूक्रेन को यह संघर्ष जारी रखना असंभव होगा। यूक्रेन के साथ पश्चिमी देशों के कई पूर्व अधिकारी और विश्लेषक इस ओर लगातार ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

अब स्वयं नाटो में ही यूक्रेन को लेकर बुरी खबर स्वीकार ने की तैयारी शुरू होने की बात स्टॉल्टनबर्ग के बयान से देखी जा रही है। पिछले हफ्ते नाटो की बैठक में यूक्रेन के विदेश मंत्री ने पीछे नहीं हटने का बयान किया था। लेकिन, यूक्रेन के बयान और उसके दावों पर नाटो का भरोसा नहीं रहा है, यही बात अब नाटो प्रमुख का बयान दर्शाता है। साथ ही अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने सैन्य स्तर पर नहीं, बल्कि राजनीतिक बातचीत से युद्ध का अन्त होता हैं, यह कहकर यूक्रेन युद्ध से अमेरिका के पीछे हटने के संकेत दिए हैं। यूक्रेन की ‘बैड न्यूज’ के लिए नाटो ने तैयारी रखनी होगी - नाटो प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्गयही मुद्दा रशिया के विरोध में अन्त तक संघर्ष करने के दावे करने वाले यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की के सामने संकट बड़ा कर रहा हैं।

इसी बीच, यूक्रेन ने रशिया विरोधी जंग में अब तक लगभग तीन लाख सैनिकों को खो दिया है, ऐसा दावा झेलेन्स्की के पूर्व सहयोगी अलेक्सी अरेस्टोविक ने किया है। रशिया के साथ बातचीत करने से इन्कार करना रणभूमि पर यूक्रेन के जान माल का नुकसान बढ़ा रहा है, ऐसी फटकार भी उन्होंने लगायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.