रशिया ने यूक्रैन पर किए हमले के बाद एक लाख से अधिक शरणार्थी यूरोप में दाखिल होने के संकेत – संयुक्त राष्ट्रसंघ का दावा

russia-ukraine-migrants-europe-2किव/ब्रुसेल्स – रशिया के यूक्रैन पर हमलों के बाद यूक्रैन के लाखों नागरिक देश छोड़ने की तैयारी में हैं| अगले कुछ दिनों में यूक्रैन के लगभग १ लाख नागरिक यूरोपिय देशों में दाखिल हो सकते है, यह दावा संयुक्त राष्ट्र संघ ने किया| यूक्रैन से आनेवाले इन शरणार्थियों के लिए रोमानिया, हंगरी, पोलैण्ड ने विशेष छावनी का निर्माण शुरू करने की बात भी सामने आयी है| अमरीका की राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने संयुक्त राष्ट्र संघ में इशारा दिया कि, यूक्रैन से कुल ५० लाख नागरिक शरणार्थी के रूप में अन्य देशों में जाने की संभावना है|

russia-ukraine-migrants-europe-3गुरूवार के दिन रशिया के यूक्रैन पर हमलों के बाद यूक्रैन के नागरिकों की देश छोड़ने की होड़ शुरू हुई है| राजधानी किव समेत पूर्व यूक्रैन एवं खार्किव शहर से बड़ी संख्या में नागरिक जा रहे हैं और वाहन एवं रेल के ज़रिये देश छोड़ना शुरू किया है| गुरुवार से ही पोलैण्ड, हंगरी, स्लोवाकिया एवं रोमानिया की सीमाओं पर यूक्रैनी नागरिकों की कतारें लगने की जानकारी स्थानीय सूत्रों ने साझा की|

यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने देश के नागरिकों को रशिया के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार होने का आवाहन किया था| लेकिन, रशिया के सर्वंकष और निर्णायक हमले के ड़र से यूक्रैनी नागरिक बड़ी मात्रा में देश छोड़कर जाते दिखाई दे रहे हैं| अगले कुछ ही दिनों में यूक्रैन के लगभग एक लाख नागरिक यूरोपिय देशों में दाखिल होंगे, ऐसा संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है|

russia-ukraine-migrants-europe-1संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरिकी राजदूत ने पड़ोसी यूरोपिय देशों में दाखिल हो रहे यूक्रैन के शरणार्थियों की संख्या भीषण होने का दावा किया| ‘रशिया ने हमले जारी रखे तो यूक्रैन से निकलनेवाले शरणार्थियों का संकट अधिक चिंताजनक हो सकता है| अंतरराष्ट्रीय समूदाय को विश्‍व के शरणार्थियों की सबसे बड़ी समस्या का सामना करना पडेगा| रशिया द्वारा थोंपे गए युद्ध की वजह से यूक्रैन के कुल ५० लाख नागरिक विस्थापित होने की स्थिति निर्माण होगी| यूक्रैन के पड़ोसी देशों पर इससे बहुत बडा दबाव पड सकता है’, यह इशारा अमरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने संयुक्त राष्ट्र संघ में दिया|

इसी बीच, रशिया ने यूक्रैन पर भारी मात्रा में सायबर हमले करने की बात सामने आयी है| इस पर प्रत्युत्तर देने के लिए यूक्रैन की सरकार ने देश के हैकर्स के गुटों से आवाहन किया है और रशिया के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए एकजुट होने को कहा है| रशिया ने यूक्रऐन पर किए हमले के प्रत्त्युत्तर के तौर पर हैकर्स के ‘एनॉनिमस’ गुट ने रशिया पर सायबर हमला करने का वृत्त प्रसिद्ध हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.