यूक्रेन युद्ध में रशिया को पराजित करना असंभव – अमेरिकी पत्रकार को दिए साक्षात्कार में राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन का इशारा

मास्को/वॉशिंग्टन – यूक्रेन युद्ध में रशिया को पराजित करना नामुमकिन है और हमारे उद्देश्य प्राप्त हुए बिना रशियन सेना पीछे नहीं हटेगी, ऐसा इशारा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दिया। अमेरिका के शीर्ष पत्रकार टकर कार्लसन ने लिए साक्षात्कार के दौरान राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने पोलैण्ड या लातविया सहित नाटो देशों के विरोध में युद्ध शुरू करने का रशिया का कोई भी इरादा न होने का खुलासा भी किया। यूक्रेन में युद्ध विराम करने की चर्चा करने के लिए रशिया कभी भी तैयार है और अमेरिका एवं पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को शस्त्र प्रदान करना बंद करने पर ही यह मुमकिन होगा, ऐसा दावा पुतिन ने इस दौरान किया।

अमेरिका के शीर्ष समाचार चैनल ‘फॉक्स न्यूज’ के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार टकर कार्लसन ने सोशल मीडिया के माध्यम से साक्षात्कार का स्वतंत्र कार्यक्रम शुरू किया है। इसी के हिस्से के तौर पर कार्लसन कुछ दिन पहले रशिया की राजधानी मास्को पहुंचे थे। यूक्रेन युद्ध में रशिया को पराजित करना असंभव - अमेरिकी पत्रकार को दिए साक्षात्कार में राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन का इशाराकार्लसन के इस दौरे को लेकर अमेरिका के राजनीतिक एवं माध्यमों के दायरे में संमिश्र प्रतिक्रिया दर्ज़ हुई थी। दो सालों का समय और अरबों डॉलर प्रदान करने के बावजूद यूक्रेन युद्ध क्यों शुरू है, इसकी जानकारी अमेरिकी जनता को प्राप्त होना आवश्यक है, यह कहकर कार्लसन ने अपने रशिया दौरे का समर्थन किया था।

टकर कार्लसन ने मास्को में रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन का लंबा साक्षात्कार लिया। लगभग दो घंटे चला यह साक्षात्कार गुरुवार रात जारी किया गया। इसमें रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने यूक्रेन युद्ध के साथ अमेरिका के ताल्लुकात, नाटो का विस्तार, एआई प्रौद्योगिकी जैसे कई मुद्दों पर अपनी भूमिका स्पष्ट की। टकर कार्लसन ने यूक्रेन मुद्दे पर रखे विचार पश्चिमी देश कर रहे प्रचार से अलग होने की वजह से हमने यह साक्षात्कार देने का निर्णय किया, ऐसा पुतिन ने शुरू में ही स्पष्ट किया।

‘रशिया को यूक्रेन के आगे युद्ध बढ़ाने में रुचि नहीं है। युद्ध का दायरा बढ़ाने की इच्छा भी रशिया नहीं रखती। वैश्विक युद्ध छिड़ जाना मानव जाती के लिए अच्छा नहीं होगा’, यह रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने स्पष्ट किया। नाटो सदस्य पोलैण्ड या लाटविया इन देशों पर हमला करने का सवाल ही नहीं होता, यह कहने के साथ ही पोलैण्ड ने रशिया पर पहले हमला किया तो ही ऐसा होगा, यह पुतिन ने कहा।

यूक्रेन विरोधी शुरू युद्ध में रशिया युद्ध विराम करने के लिए तैयार थी। लेकिन, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने इसमें अड़ंगा बनाया और यूक्रेन रशिया के विरोध में लड़ सकता हैं, ऐसी भूमिका बड़ी तीव्रता से रखने का दावा रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने किया। अमेरिका के साथ संबंध सुधारने के लिए भी रशिया तैयार है और रशियन जेल में कैद अमेरिकी पत्रकार रिहा हो सकता है, ऐसे संकेत भी उन्होंने दिए। अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करना यह उकसाने वाला मुद्दा होने का इशारा भी पुतिन ने इस दौरान दिया।

कार्लसन ने लिए साक्षात्कार के विरोध में अमेरिकी प्रशासन ने आक्रामक भूमिका अपनाई है और अमेरिकी जनता इसे अनदेखा करें, ऐसा निवेदन भी व्हाईट हाऊस ने जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.