अमेरिका अपने ही यूरोपीय भागीदारों का भक्षण कर रही हैं – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष के वरिष्ठ सलाहकार का दावा

मास्को/वॉशिंग्टन – अमेरिका किसी नरभक्षक की तरह अपने ही यूरोपियन भागीदारों का भक्षण कर रही हैं, ऐसा सनसनीखेज दावा रशिया के के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के सलाकार मैक्सिम ओरेश्किन ने किया। अमेरिका द्वारा रशिया पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों की वजह से यूरोपिय देशों ने ऊर्जा सुरक्षा के साथ अपने बड़े बाजार खोए हैं और यूरोपिय महासंघ की अर्थव्यवस्था की गिरावट शुरू हुई है, यह इशारा भी ओरेश्किन ने दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ‘ग्लोबल नॉर्थ’ कहे जा रहे देशों की अर्थव्यवस्थाओं की अहमियत कम हो रही हैं और एशियाई एवं अन्य अर्थव्यवस्था बड़ी तेज़ी से आगे आ रही हैं, इस पर रशियन सलाहकार ने ध्यान आकर्षित किया।

अमेरिका अपने ही यूरोपीय भागीदारों का भक्षण कर रही हैं - रशिया के राष्ट्राध्यक्ष के वरिष्ठ सलाहकार का दावा‘यूरोपिय महासंघ की आर्थिक समृद्धी के लिए किफायती कीमत पर उपलब्ध हो रहा रशियन ईंधन, चीन से सस्ते दाम से मिलने वाला सामान और रशिया एवं चीन के बाजार का बड़ा योगदान मिल रहा था। अमेरिका के प्रतिबंधों की वजह से यूरोपिय देशों को यह सभी खोना पड़ा और इससे उनके आर्थिक विकास में रोड़े अटके’, ऐसा दावा ओरेश्किन ने किया। मैक्सिम ओरेश्किन रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार हैं। उन्होंने ‘एक्सपर्ट’ साप्ताहिक को दिए साक्षात्कार में अमेरिका सहित पश्चिमी देशों की कड़ी आलोचना की।

अमेरिका अपने ही यूरोपीय भागीदारों का भक्षण कर रही हैं - रशिया के राष्ट्राध्यक्ष के वरिष्ठ सलाहकार का दावा‘पांच से दस वर्ष पहले यूरोपिय देशों को उपलब्ध बड़े बाजार उन्होंने अब खोए हैं। साथ ही प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भी यूरोपीय देशों का वर्चस्व नहीं रहा’, इस ओर रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने ध्यान आकर्षित किया। ‘अमेरिका ने अपने यूरोपियन भागीदारों को भक्ष्य बनाकर यूरोप के रसायन, वाहन एवं अन्य उद्योग खत्म किए हैं’, ऐसा आरोप ओरेश्किन ने लगाया।

अमेरिका और यूरोप के साथ ही ‘ग्लोबल नॉर्थ’ कहे जा रहे देशों की गिरावट शुरू होने का दावा रशियन सलाहकार ने इस साक्षात्कार में किया। अमेरिका, यूरोप, जापान इन देशों ने अपना स्थान और अहमियत खो दी है और पूर्व एवं दक्षिण के देश वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार दे रहे हैं। रशिया भी यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर सामने आयी है, इसका अहसास भी उन्होंने इस दौरान कराया।

अमेरिका अपने ही यूरोपीय भागीदारों का भक्षण कर रही हैं - रशिया के राष्ट्राध्यक्ष के वरिष्ठ सलाहकार का दावारशिया-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर रशिया ने लगाए प्रतिबंधों की वजह से यूरोपिय देशों को ही सबसे अधिक नुकसान पहुंचने के दावे यूरोपिय माध्यम और विश्लेषकों ने पहले भी किए हैं। रशिया पर प्रतिबंध लगाते समय यूरोपियन नेताओं ने अमेरिका ने किए निर्णय की आलोचना भी की थी। ईंधन एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अमेरिका के बायडेन प्रशासन ने किए निर्णय यूरोप के लिए हानिकारक होने का आरोप फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन ने लगाया था। इसपर अमेरिका और फ्रान्स के बीच तनाव निर्माण हुआ था।

इस पृष्ठभूमि पर रशियन राष्ट्राध्यक्ष के सलाहकार ने अमेरिका को नरभक्षी कहना ध्यान आकर्षित कर रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.