ईरान की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए इस्रायल की पनडुब्बी और विध्वंसक ‘रेड सी’ की ओर रवाना – अमेरिका मित्र देशों के साथ टास्क फोर्स का निर्माण करेगी

जेरूसलम – येमन के अन्सरुल्ला हौथी यानी हौथी विद्रोहियों ने रेड सी के क्षेत्र में शुरू किए हमलों की पृष्ठभूमि पर इस्रायल ने बड़ी पहल की है। रेड सी के क्षेत्र में हौथी एव ईरान की जारी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए इस्रायल ने इस समुद्री क्षेत्र में विध्वंसक और पनडुब्बी तैनात करने का निर्णय किया है। रेड सी में इस्रायली नौसेना की यह अब तक होने वाली यह सबसे बड़ी तैनाती होगी, ऐसा दावा किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में रेड सी और हिंद महासागर के क्षेत्र में हौथी और ईरान ने इस्रायली से संबंधित व्यापारी जहाज़ों पर हमले किए हैं। इसके विरोध में इस्रायल यह तैनाती करता दिख रहा है। इसी बीच वर्णित समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अमेरिका अपने मित्र देशों की नौसेना का टास्क फोर्स बना रही है।

ईरान की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए इस्रायल की पनडुब्बी और विध्वंसक ‘रेड सी’ की ओर रवाना - अमेरिका मित्र देशों के साथ टास्क फोर्स का निर्माण करेगीपिछले डेढ़ महीनों से येमन के हौथी विद्रोहियों ने रेड सी में व्यापारी जहाजों की यातायात बाधित करने की कोशिश की है। अमेरिकी विध्वंसक और इस्रायल की हवाई सुरक्षा यंत्रणा ने हौथी के इन हमलों को सफलता के साथ नाकाम किया। लेकिन, पिछले हफ्ते हौथी विद्रोहियों ने जापान के व्यापारी जहाज का अपहरण करके सनसनी फैलायी थी। यह व्यापारी जहाज और इसके कर्मचारी अभी भी हौथी के कब्जे में होने की बात सेटेलाइट से प्राप्त फोटो से स्पष्ट हुई है।

ऐसे में कुछ ही घंटे पहले हौथी ने इस क्षेत्र से गुजर रहे तीन व्यापारी जहाज और अमेरिकी विध्वंसक पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इन हमलों में इन जहाज या अमेरिकी विध्वंसक को नुकसान नहीं पहुंच सका है। लेकिन, इन हमलों के कारण रेड सी में व्यापारी यातायात की स्वतंत्रता का मसला संबंधित पश्चिमी कंपनियां उपस्थित कर रही हैं। इसी बीच रेड सी में हुए इन हमलों का असर अमेरिकी शेअर बाजार पर होता दिखाई देने लगा है।

इस समुद्री क्षेत्र से विश्व का कुल १० प्रतिशत समुद्री व्यापार की यातायात होती है। यह मार्ग अमेरिका और यूरोपिय देशों को खाड़ी एवं एशियाई देशों से जोड़ने वाले करीबी व्यापारी मार्ग जाना जाता है। इस पृष्ठभूमि पर इस क्षेत्र की सुरक्षा का मुद्दा उठाया जा रहा है। साथ ही रेड सी में व्यापारी यातायात बाधित हुई तो ईरान को इस्रायल विरोधी संघर्ष में सामरिक कामयाबी हासिल होगी, ऐसा दावा किया जा रहा है। ईरान की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए इस्रायल की पनडुब्बी और विध्वंसक ‘रेड सी’ की ओर रवाना - अमेरिका मित्र देशों के साथ टास्क फोर्स का निर्माण करेगीइस पृष्ठभूमि पर इस्रायल ने रेड सी के क्षेत्र की समुद्री यातायात की सुरक्षा के लिए अपने विध्वंसक और पनडुब्बी रवाना करने का निर्णय किया है।

इस्रायल के विध्वंसक और पनडुब्बी की इस क्षेत्र में पुख्ता कहा तैनाती होगी, हौथी के हमलों पर इस्रायली विध्वंसक जवाब क्या जवाब देगी, ऐसे सवाल भी इस स्थिति में किए जा रहे हैं। इस्रायल ने इसपर कोई भी बयान नहीं किया है। लेकिन, रेड सी के क्षेत्र में ईरान की जारी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए इस्रायल ने यह तैनाती की है, ऐसा दावा स्थानिय माध्यम कर रहे हैं। रेड सी के क्षेत्र में इस्रायली नौसेना की यह तैनाती काफी अहम होगी।

इस बीच, इस्रायली जहाजों पर हुए हमलों का पूरा ज़िम्मा हौथी ने स्विकारा है। वहीं, ईरान ने भी रेड सी के क्षेत्र में विदेशी जहाजों पर शुरू हमलों से हमारा संबंध न होने का बयान किया है। फिर भी हौथी विद्रोहियों के इन हमलों के पीछे ईरान होने का आरोप इस्रायल और अमेरिका लगा रहे हैं। हौथी के पीछे से ईरान ने इस्रायल के विरोध में गुप्त युद्ध शुरू किया, ऐसा दावा भी इस्रायल के सैन्य विश्लेषक कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published.