इस्रायल-यूएई द्वारा मानव विरहित गश्त जहाज़ का निर्माण

अबू धाबी – इस्रायल और यूएई का रक्षा सहयोग का पहली बार विश्व के सामने प्रदर्शन हुआ है। इन दोनों ने संयुक्त कोशिश से विकसित किया मानव विरहित गश्त जहाज़ अबू धाबी के शस्त्रों की प्रदर्शनी में पेश किया गया। पर्शियन खाड़ी से भूमध्य समुद्र तक की गश्त के लिए इस जहाज़ का इस्तेमाल हो सकता है, ऐसे संकेत इस्रायली माध्यम दे रहे हैं। इस्रायल-यूएई का यह संयुक्त गश्त पोत ईरान के लिए चेतावनी होने का दावा यह माध्यम कर रहे हैं।

मानव विरहित गश्त जहाज़पिछले कुछ दिनों से यूएई की राजधानी अबू धाबी में ‘नेवल डिफेन्स ऐण्ड मेरिटाईम सिक्युरिटी एक्ज़िबिशन’ (नैवडेक्स) की शुरूआत हुई। इसमें सारे दुनिया की प्रमुख कंपनियों ने अपने नौसैनिक सामान का प्रदर्शन किया। यूएई के साथ ऐतिहासिक अब्राहम समझौता करने के बाद इस्रयाल दूसरी बार इस प्रदर्शन का हिस्सा बना है। लेकिन, इस वर्ष के प्रदर्शन में इस्रायल ने यूएई के साथ मिलकर तैयार किया हुआ जहाज़ सभी की चर्चा का विषय बना है।

मानव विरहित गश्त जहाज़अब्राहम समझौते के बाद इस्रायल और यूएई ने रक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में कोशिश शुरू की थी। इसी के एक हिस्से के तौर पर इस्रायल की ‘इस्रायल एरोस्पेस इंडस्ट्रीज्‌‍’ (आईएआई) नामक प्रसिद्ध कंपनी ने यूएई की ‘एज’ कंपनी के साथ मानव विरहित गश्त पोत का संयुक्त निर्माण करने का तय किया था। स्वयंचलित यंत्रणा के साथ ही रोबोटिक्स, सोनार यंत्रणा का इस्तेमाल करके इस गश्त पोत का निर्माण तय हुआ है।

इस जहाज़ का इस्तेमाल समुद्री सीमा पर गश्त लगाने के अलावा जासूसी, समुद्री बारूद की तलाश के लिए हो सकता है। साथ ही पनडुब्बि की तलाश करना और ज़रूरत के समय पनडुब्बी विरोधी युद्ध के लिए इस जहाज़ का इस्तेमाल होगा, ऐसा इस्रायली माध्यमों का कहना है। व्यापारी स्तर पर समुद्री कूड़े की जानकारी पाना, ईंधन और ईंधन वायु के खनन में सहायक एवं राहतकार्य में भी इस जहाज का इस्तेमाल मुमकिन हो सकता है, ऐसी जानकारी इस्रायली कंपनी ने इस प्रदर्शन में साझा की।

इसी बीच, इस्रायल-यूएई ने तैयार किया मानव रहित गश्त पोत ईरान के लिए चेतावनी होने का दावा किया जा रहा है। पर्शियन खाड़ी, एड़न की खाड़ी, रेड़ सी के समुद्री क्षेत्र में ईरान की बढ़ती हुई आक्रामकता को इस गश्त पोत ने जवाब देने की तैयारी इस्रायल और यूएई ने की है, इस पर इस्रायली माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.