रशिया-यूक्रेन युद्ध की वर्षगांठ पर अमरीका ने किया रशिया पर नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान

वॉशिंग्टन – अमरीका ने कोषागार विभाग ने शुक्रवार को रशिया पर नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया। रशियन कंपनियां, बैंक, उद्यमी और राष्ट्राध्यक्ष पुतिन से संबंधित २५० अधिकारियों पर अमरीका ने प्रतिबंध लगाए हैं। रशिया पर अब तक लगाए गए प्रतिबंध सफल हो रहे हैं और रशिया की अर्थव्यवस्था को अलग-थलग करने में अमरीका कामयाब हुई, ऐसा दावा अमरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने किया। लेकिन, यूक्रेन युद्ध को एक साल पूरा होने के साथ ही अमरीका और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद रशियन अर्थव्यवस्था की प्रगति जारी होने की बात कुछ दिन पहले ही स्पष्ट हुई थी।

नए प्रतिबंधरशिया-यूक्रेन युद्ध को एक साल शुक्रवार को पूरा हुआ। इस युद्ध में रशिया का भारी जान-माल का नुकसान होने का दावा पश्चिमी देश और उनके माध्यम पिछले साल से कर रहे हैं। रशिया पर लगाए गए प्रतिबंधों में अन्य देश भी शामिल हों, इसके लिए अमरीका और यूरोपिय देशों ने खाड़ी एवं एशियाई देशों पर दबाव डालने की कोशिश की थी। लेकिन, रशिया पर प्रतिबंध लगाने के दावे करने वाले यूरोपिय देश यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भी रशियन ईंधन खरीदने में जुटे होने की बात भी स्पष्ट हुई थी। साथ ही यूक्रेन को हथियारों की आपर्ति करके अमरीका और यूरोपिय देश ही इस युद्ध की तीव्रता बढ़ा रहे हैं, ऐसा आरोप रशिया ने बार-बार लगाया था।

इसी बीच, ‘हमारे प्रतिबंध अल्प और लंबे समय के लिए रशिया पर प्रभाव करेंगे। इसकी वजह से रशिया आर्थिक और सैन्यकी स्तर पर प्रभावित होगी’, ऐसा ऐलान अमरीका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने नए प्रतिबंध घोषित करते हुए किया। लेकिन, पिछले साल में अमरीका, यूरोपिय और मित्र देशों ने रशिया पर लगाए प्रतिबंधों को सफल नहीं हुए, ऐसा दावा अमरीका के ही कुछ विश्लेषक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.