इस्रायल एक शत्रू से नहीं बल्कि दुश्मनों के गुट से लड़ रहा है

तेल अवीव/दोहा – गाजा पट्टी की हमास का सर्वनाश करने के लिए इस्रायल ने अपने सैन्य अभियान की तीव्रता बढ़ाई है। लेकिन, आगे की कार्रवाई ‘टार्गेटेड’ यानी पुख्ता सटिक होगी। क्यों कि, इस्रायल एक ही शत्रू से नहीं, बल्कि शत्रूओं के गुट से विभिन्न स्तर पर लड़ रहा हैं, ऐसा इशारा इस्रायल के रक्षा मंत्री योव गैलंट ने दिया। गाजा एवं वेस्ट बैंक की हमास के साथ ही लेबनान की हिजबुल्लाह, येमन की हौथी और इराक-सीरिया स्थित आतंकवादी संगठनों के खिलाफ इस्रायल का संघर्ष शुरू होने का बयान गैलंट ने किया। पिछले चौबीस घंटे के दौरान हमास, हिजबुल्लाह और इराक स्थित आतंकवादी संगठनों ने इस्रायल पर हमले किए हैं। ऐसी स्थिति में गाजा का युद्ध खत्म करने के लिए ‘जी ७’ देश इस्रायल पर दबाव बनाने में लगे होने की खबरें प्राप्त हो रही हैं। इस पृष्ठभूमि पर इस्रायल के सामने खड़ी रक्षा संबंधित चुनौतियों का अहसास कराते गैलंट दिखाई दे रहे हैं।

इस्रायल एक शत्रू से नहीं बल्कि दुश्मनों के गुट से लड़ रहा है।गाजा की हमास के खिलाफ शुरू जंग में इस्रायल के रक्षाबलों को बढ़त प्राप्त होने का दावा किया जा रहा है। इस्रायल ने गाजा के उत्तरी हिस्से में हमास की तोड़ दिया है। लेकिन, गाजा शहर और दक्षिणी गाजा के खान युनूस एवं रफाह इलाके में हमास और अन्य संगठनों के आतंकी अभी भी इस्रायल विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं, ऐसा इस्रायली अधिकारी कह रहे हैं। गाजा के खान युनूस में हमास का प्रमुख याह्या सिन्वर छुपा होने की जानकारी इस्रायली रक्षाबलों ने प्राप्त की है। लेकिन, सिन्वर ने अपहरण किए इस्रायली नागरिकों को मानवी ढ़ाल बनाए रखने की वजह से उसपर कार्रवाई करना कठिन होने की जानकारी इस्रायली सैन्य अधिकारी ने प्रदान की।

इस्रायल एक शत्रू से नहीं बल्कि दुश्मनों के गुट से लड़ रहा है।गाजा की कार्रवाई में पैलेस्टिनियों की मौत न हो, इसके लिए इस्रायली सेना सावधानी से कार्रवाई कर रही हैं। लेकिन, कुछ ठिकानों पर हमास के आतंकवादी पैलेस्टिनी नागरिकों के पीछे छुपकर और कुछ ठिकानों पर आम पैलेस्टिनी नागरिक के भेष में आकर इस्रायली सेना पर हमले कर रहे हैं। इसके वीडियो और फोटो इस्रायल ने प्रसिद्ध किए हैं। हमास के इन हमलों में हमारे सैनिक मारे जा रहे हैं, ऐसा इस्रायल ने कहा हैं। गाजा के साथ वेस्ट बैंक में मौजूद हमास के आतंकवादी भी इस्रायल की सुरक्षा को चुनौती दे रहे हैं। वहीं, सोमवार को इराक में स्थित ईरान से जुड़े आतंकवादी संगठनों ने इस्रायल के हैफा सङर पर मिसाइल दागने का दावा किया है। आगे के दिनों में ऐसे और हमलें किए जाएंगे, यह धमकी भी इस आतंकी संगठन ने दी है।

इस्रायल एक शत्रू से नहीं बल्कि दुश्मनों के गुट से लड़ रहा है।इस बीच, इस्रायल पर गाजा की सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए अमेरिका और ‘जी ७’ के अन्य सदस्य देश दबाव बना रहे हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन इसके लिए खाड़ी देशों का दौरा कर रहे हैं। तुर्की के बाद कतर, जॉर्डन का दौरा करने के बाद ब्लिंकन ने इस्रायल से गाजा में शुरू सैन्य कार्रवाई रोकने का आवाहन किया है। ‘जी ७’ के सदस्य देश ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेव्हिड कैमरोन ने भी कुछ दिन पहले यही मांग उठाई थी। लेकिन, इस्रायल के नेता हमास का विनाश होने तक गाजा की सैन्य कार्रवाई बंद नहीं होगी, ऐसा ड़टकर कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.