चीन के मिसाइलों में ईंधन के बजाय पानी भरा है – अमेरिकी गुप्तचर यंत्रणा का सनसनीखेज दावा

वॉशिंग्टन/बीजिंग – चीन के रक्षाबल में भ्रष्टाचार इस हद तक जा पहुंचा है कि, इसमें शामिल अधिकारियों ने मिसाइलों में ईंधन के बजाय पानी भर दिया है, ऐसा सनसनीखेज दावा अमेरिकी गुप्तचर यंत्रणा ने किया है। चीन के परमाणु अस्त्रों के लिए बनाए ‘सिलोज्‌’ की रचना में भी दोष हैं और परमाणु अस्त्र दागते समय बाधा बन सकती हैं, यह भी अमेरिकी गुप्तचर यंत्रणा ने कहा है। चीन के रक्षा विभाग में फैले इस भ्रष्टाचार के कारण ही राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग को ताइवान विरोधी बड़े संघर्ष की योजना समेटनी पड़ने की जानकारी सामने आ रही है। अमेरिका की शीर्ष वेबसाइट ‘ब्लूमबर्ग’ ने इससे संबंधित खबर प्रसिद्ध की है।

चीन के मिसाइलों में ईंधन के बजाय पानी भरा है - अमेरिकी गुप्तचर यंत्रणा का सनसनीखेज दावापिछले साल चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को हटाने का सिलसिला शुरू किया था। शुरू के दिनों में इन अधिकारियों ने जिनपिंग विरोधी भूमिका अपनाने से उन्हें हटाने के दावे किए गए थे। लेकिन, वास्तव में उन्हें हटाने के पीछे चीन के रक्षाबल में फैला भ्रष्टाचार ही प्रमुख वजह होने की बात सामने आ रही है।

जून महीने में चीन के रॉकेट फोर्स के प्रमुख जनरल ली युशाओ को गिरफ्तार किया गया था। उसके कुछ महीने बाद रॉकेट फोर्स के कुल ७० लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। पिछले साल से चीन के रक्षाबल एवं कम्युनिस्ट पार्टी में अहम पद का ज़िम्मा संभाल रहे लगभग २० अधिकारियों को निष्कासित किया गया है। चीन के मिसाइलों में ईंधन के बजाय पानी भरा है - अमेरिकी गुप्तचर यंत्रणा का सनसनीखेज दावाजिनपिंग की मर्जी के होने से रक्षा मंत्री पद पर नियुक्त हुए जनरल ली शांगफू को भी पद से हटाया गया था। शांगफू की भ्रष्टाचार के मामले में जांच शुरू होने की बात कही जा रही है।

इस पृष्ठभूमि पर अमेरिका की गुप्तचर यंत्रणा ने सामने लायी जानकारी ध्यान आकर्षित कर रही है। पिछले कुछ सालों में चीन ने रक्षाखर्च में बड़ी बढ़ोतरी की है और रक्षाबलों के आधुनिकीकरण पर जोर भी दिया था। इसमें उन्नत लड़ाकू विमान, विमान वाहक युद्धपोत और पनडुब्बियां एवं आधुनिक मिसाइल और परमाणु अस्त्रों का समावेश था। लेकिन, बाद में इनकी खामियां सामने आनी शुरू हुई थी। चीन के मिसाइलों में ईंधन के बजाय पानी भरा है - अमेरिकी गुप्तचर यंत्रणा का सनसनीखेज दावाचीन के लड़ाकू विमान विदेशी विमानों की तुलना में बड़े नाकाम होने के दावे भी इन विमान के खरीदार देशों ने किए थे। चीन के विमान वाहक युद्धपोत की सतह और रन वे सदोष होने की जानकारी भी सामने आयी थी।

इसके बाद अब चीनी मिसाइलों में ईंधन के बजाय पानी भरा होने के किए गए दावे सनसनी फैला रहे हैं। चीनी रक्षाबलों के प्रमुख आधार बने शस्त्र यंत्रणा में ही दोष होनेके कारण राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग को रक्षा विभाग में निष्कासन की मुहीम चलानी पड़ी, ऐसा अमेरिकी वेबसाईट ने कहा है। साथ ही सदोष यंत्रणा और शस्त्रों की वजह से चीन के राष्ट्राध्यक्ष ताइवान सहित अन्य मोर्चों पर व्यापक संघर्ष करने की योजना समेट ने के लिए मज़बूर हुए, यह जानकारी भी अमेरिकी गुप्तचर यंत्रणा से प्राप्त होने की बात ‘ब्लूमबर्ग’ ने कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.