अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की कमज़ोर नीति की वजह से ही इस्रायल हुआ हमला – पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

वॉशिंग्टन – हमास ने शनिवार के दिन इस्रायल पर हजारों रॉकेटस्‌‍ से हमला करने के बाद अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने इस्रायल को पूरा समर्थन घोषित किया है। इस्रायल की सुरक्षा के लिए जिस किसी की भी आवश्यकता होगी, उसकी आपूर्ति अमेरिका करेगी, ऐसा ऐलान राष्ट्रध्यक्ष बायडेन ने किया। लेकिन, इस्रायल पर हमास ने किए इस हमले के पीछे राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की कमज़ोर नीति वजह बनी है, ऐसी तीखी आलोचना अमरीका में होने लगी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐसी आलोचना की है कि, बायडेन के कार्यकाल में ही अमेरिका कमज़ोर हुई और इसका प्रभाव खत्म हुआ। साथ ही राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने ईरान के साथ किए छह अरब डॉलर की ‘डील’ का प्रभाव इस्रायल पर हुए इस हमले से सामने आ रहा हैं, ऐसा आरोप भी ट्रम्प ने लगाया। अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष पद के अन्य चुनावी उम्मीदवारों ने भी ऐसे दावे किए है कि, बायडेन की नीति के कारण इस्रायल असुरक्षित हुआ है।

अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की कमज़ोर नीति की वजह से ही इस्रायल हुआ हमला - पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्पईरान ने हिरासत में रखे अमेरिकी नागरिकों की रिहाई के बदले में ईरान का कुर्क किया छह अरब डॉलर का निधी खुला करने का निर्णय बायडेन प्रशासन ने किया था। लेकिन, यह निधी ईरान को प्राप्त होने के बाद इसे खाड़ी क्षेत्र में अमरीका के मित्र देश और हितसंबंधों के विरोध में इस्तेमाल किया जाएगा, ऐसी आलोचना विपक्षी नेता कर रहे थे। लेकिन, बायडेन प्रशासन ने इसे अनदेखा किया था। साथ ही यह निधी ईरान की जनता के लिए अनाज़ और दवाईयों की खरीद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, ऐसा खुलासा बायडेन प्रशासन ने किया था। लेकिन, अमेरिका खुला रहे निधि का इस्तेमाल कैसे और कहां करना हैं, यह निर्णय करने का अधिकार ईरान का ही होगा, ऐसा ऐलान करके ईरान के राष्ट्राध्यक्ष रईसी ने बायडेन प्रशासन के दावे ठुकराए थे। तभी, अमेरिका के पूर्व सेना अधिकारी और सामरिक विश्लेषकों ने ऐसी चेतावनी दी थी कि, बायडेन प्रशासन की इस नीति के आगे गंभीर परिणाम होंगे।

अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लेने के बाद उनकी रिहाई के लिए हम हमारी मांगे मंजूर करवा सकते हैं, ऐसा संदेश इससे ईरान को प्राप्त हुआ है, ऐसी चेतावनी अमेरिका के पूर्व अधिकारी और विश्लेषकों ने दी थी। अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की कमज़ोर नीति की वजह से ही इस्रायल हुआ हमला - पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्पइस्रायल पर हमास ने किए भीषण हमलों के बाद पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने मौजूदा राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की लगभग इन्हीं शब्दों में तीव्र आलोचना की है। बायडेन प्रशासन की कमज़ोर नीति के कारण ही अमेरिका कमज़ोर और प्रभाव हीन बनी है, ऐसा संदेश ईरान को प्राप्तत हुआ है। इसी वजह से ईरान के समर्थन पर हमास ने इस्रायल पर ऐसा हमला करने का साहस दिखाया। यदि, हम अभी अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष होते तो हमास इस्रायल पर हमला नही कर सकती थी, ऐसे तीखे शब्दों में ट्रम्प ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को लक्ष्य किया।

अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष पद के लिए प्रतिद्वंद्वी बने अन्य चुनावी उम्मीदवारों ने भी बायडेन को लक्ष्य किया है। बायडेन की खाड़ी क्षेत्र से संबंधित नीति इस्रायल पर हुए इस हमले के लिए ज़िम्मेदार होने का बयान इन नेताओं ने किया है। साथ इस युद्ध में ही इस्रायल को पूरा समर्थन देकर अमेरिका आवश्यक सभी तरह की सहायता मुहैया करें, ऐसी मांग इन नेताओं ने की है।

English

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.