अफ़गानिस्तान के हेरात प्रांत में भूकंप से हुई तबाही में दो हजार से अधिक की मौत – पिछले दो सालों में हुआ चौथा बड़ा भूकंप

 काबूल – अफ़गानिस्तान के पश्चिमी हिस्से में भूकंप का झटका लगने से दो हजार से भी अधिक लोग मारे गए हैं। शनिवार के दिन हेरात प्रांत में ६.३ रिश्टर स्केल तीव्रता के झटके महसूस हुए। इसके बाद बड़ी तीव्रता के तीन झटके लगने से अधिक तबाही होने की जानकारी पश्चिमी यंत्रणा और संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रदान की। पिछले दो सालों में अफ़गानिस्तान में महसूस हुआ यह चौथा बड़ा भूकंप हैं। पिछले साल जून महीने में हुए भूकंप में एक हजार से भी अधिक की मौत हुई थी।

अफ़गानिस्तान के हेरात प्रांत में भूकंप से हुई तबाही में दो हजार से अधिक की मौत - पिछले दो सालों में हुआ चौथा बड़ा भूकंपशनिवार की सुबह हेरात शहर के वायव्य दिशा में ४० किलोमीटर दूरी पर भूकंप का पहला झटका महसूस हुआ। ६.३ रिश्टर स्केल तीव्रता का यह झटका था, ऐसी जानकारी ‘यूएस जिऑलॉजिकल सर्वे’ (यूएसजीएस) ने प्रदान की। इसके बाद थोड़ी ही देर में इस क्षेत्र में छह रिश्टर स्केल से अधिक तीव्रता का झटका महसूस हुआ। शाम तक हेरात अन्य तीन झटकों का शिकार हुआ। इस दौरान हेरात में ५.९ और ५.५ रिश्टर स्केल के झटके महसूस होने की जानकारी ‘यूएसजीएस’ ने साझा की है।

एक के बाद एक महसूस हुए इन झटकों के कारण हेरात शहर के साथ करीबी इलाकों में भारी तबाही हुई। सैकड़ों इमारतें और घरे नष्ट हुए और मृतकों की संख्या दो हजार तक पहुंची है। यहां मलबों के नीचे कई लोगों के दबे होने का ड़र हैं और इसके चलते यहा मृतकों का आँकड़ा बढ़ने का ड़र जताया जा रहा है। स्थानिय यंत्रणाओं ने प्रदान की हुई जानकारी के अनुसार हेरात शहर के करीब १२ गांव पुरी तरह से नष्ट हुए हैं।अफ़गानिस्तान के हेरात प्रांत में भूकंप से हुई तबाही में दो हजार से अधिक की मौत - पिछले दो सालों में हुआ चौथा बड़ा भूकंप

भूकंप में घायल हुए नागरिकों की संख्या भी बढ़कर हजार तक पहुंची होने की जानकारी संयुक्त राष्ट्र संघ एवं ‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन’ ने प्रदान की है। तालिबानी हुकूमत के अफ़गानिस्तान पर पश्चिमी देशों ने भारी मात्रा में प्रतिबंध लगाए रखे हैं। इस वजह से देश में स्वास्थ्य व्यवस्था पुरी तरह से टूटी है। ऐसे में भूकंप का बड़ा झटका अफ़गान जनता की कठिनाई अधिक बढ़ाने वाला साहित होगा, इस संभावना पर ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। इसी बीच तालिबानी स्वास्थ्य मंत्री ने भूकंप पीडित क्षेत्र का दौरा किया और वहां राहतकार्य शुरू होने का दावा किया।

अफ़गानिस्तान के हेरात प्रांत में भूकंप से हुई तबाही में दो हजार से अधिक की मौत - पिछले दो सालों में हुआ चौथा बड़ा भूकंपअफ़गानिस्तान को भूकंप का बड़ा झटका लगने की पिछले दो सालों में हुई यह चौथी घटना हैं। पिछले साल जून महीने में पक्तिका प्रांत में ५.९ रिश्टर स्केल तीव्रता का झटका लगने से १ हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद सितंबर महीने में कुनार प्र्रांत को भूकंप ने दहलाया था। इस साल के मार्च महीने में पाकिस्तान की सीमा के करीबी बदाख्शान प्रांत में ६.५ रिश्टर स्केल तीव्रता के भूकंप का झटका लगने से २० से अधिक की मौत हुई और ४०० से अधिक घायल हुए थे।

भारत के साथ जापान, चीन और पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान में भूकंप से हुई तबाही पर तीव्र शोक व्यक्त किया हैं और सहायता मुहैया करने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.