वित्तीय शास्वतता और सुरक्षितता के लिए हंगेरी ने सोने का आरक्षित भंडार दस गुना बढ़ाया

Third World Warबुडापेस्ट – यूरोप के हंगेरी देश ने अचानक अपने सोने के आरक्षित भंडार में लगभग १० गुना बढ़ोत्तरी करने की जानकारी सामने आई है। देश की अर्थव्यवस्था को संभावित खतरों को ध्यान में रखकर उनका मुकाबला करने के लिए और संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है, ऐसा खुलासा हंगेरी की मध्यवर्ती बैंक ने किया है। पिछले कुछ वर्षों में यूरोपीय देशों की तरफ से सोने की खरीदारी पर जोर दिया जा रहा है और इसमें जर्मनी, नेदरलंड, पोलैंड जैसे देशों का समावेश है।

आरक्षित भंडार, सोने की खरीदारी, मध्यवर्ती बैंक, सोना, अर्थव्यवस्था, बढ़ोत्तरी, हंगेरी, पोलैंडहंगेरी की मध्यवर्ती बैंक के प्रमुख ‘ग्योर्गी मैटोलक्सी’ ने मंगलवार को जारी किए निवेदन में देश के सोने के भंडार में बढ़ोत्तरी किए जाने की जानकारी दी है। हंगेरी की सरकार ने पिछले कुछ महीनों के अवधि में सोने के भंडारों में १० गुना बढ़ोत्तरी करके भंडारों को ३१.५ टन तक पहुंचाया है। इसके पहले हंगेरी के पास सिर्फ तीन टन से अधिक सोना आरक्षित था। नई बढ़ोत्तरी के बाद हंगेरी के विदेशी मुद्रा भंडार में होने के आरक्षित भंडार का हिस्सा ४.४ प्रतिशत हुआ है।

आरक्षित भंडार, सोने की खरीदारी, मध्यवर्ती बैंक, सोना, अर्थव्यवस्था, बढ़ोत्तरी, हंगेरी, पोलैंडसोने के भंडार में बढ़ोत्तरी किए जाने के पीछे अर्थव्यवस्था को संभावित खतरा और देश की संपत्ति की सुरक्षा के कारण बताए गए हैं। लेकिन उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। सोने के भंडार में बढ़ोत्तरी की जानकारी देते समय हंगेरी के स्वर्णिम इतिहास का प्रमाण भी दिया गया है। उसमें मध्ययुग में हंगेरी सोने का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला करने वाले देशों में पहचाना जाता था, ऐसा कहा गया है।

हंगेरी के साथ साथ पोलैंड ने भी अपने सोने के भंडार में बढ़ोत्तरी करने की जानकारी सामने आई है। पोलैंड के पास के आरक्षित सोने का भंडार ११७ टन के पास गया है, ऐसा कहा गया है। इसे पिछले ३५ सालों का उच्चांक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.