रशियन ईंधन की कीमत जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली रुबल से चुकाएँगे – माध्यमों का दावा

बर्लिन/मास्को – पोलैण्ड और बल्गेरिया की ईंधन सप्लाई रोकने के बाद मुश्किल में घिरे यूरोपिय देशों ने रशिया के ईंधन की कीमत रुबल से चुकाने की तैयारी दर्शाई है| इसमें यूरोप के प्रमुख देश जर्मनी के अलावा ऑस्ट्रिया और स्लोवाकिया का समावेश है| यूरोपिय महासंघ रशिया के खिलाफ एकजुट करने के संकेत दे रहे हैं और इसी बीच यह वृत्त सामने आने से यूरोप में काफी सनसनी निर्माण हुई है| पोलैण्ड ने इसके खिलाफ आक्रामकता से रुबल में यह कारोबार करनेवाले देशों से आर्थिक जुर्माना वसूल करें, ऐसी मांग बड़ी तीव्रता से की|

germany-austria-italy-russia-bill-2बुधवार को रशिया ने पोलैण्ड और बल्गेरिया की ईंधन आपूर्ति बंद की| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने पिछले महीने दिए आदेश के अनुसार यह निर्णय लिया, ऐसा ‘गाज़प्रोम’ ने स्पष्ट किया था| अप्रैल महीने की ईंधन आपूर्ति की कीमत रुबल में प्राप्त ना होने से पोलैण्ड और बल्गेरिया को ईंधन की सप्लाई बंद करने की बात ‘गाज़प्रोम’ ने कही थी| इसी बीच यह दोनों देश रुबल में कीमत अदा नहीं करते तब तक ईंधन सप्लाई शुरू नहीं की जाएगी, यह इशारा भी दिया था|

germany-austria-italy-russia-bill-1रशिया ने ईंधन के मुद्दे पर घेरने के बाद यूरोपिय ईंधन कंपनियों में भगदड मची है| रशिया ने दो देशों की ईंधन सप्लाई बंद करने के बाद मात्र कुछ ही घंटों में यूरोप के ईंधन की कीमतों मे २० प्रतिशत से अधिक उछाल आया| इसलिए बिगड़ रहे आर्थिक गणित और अन्य परिणामों पर गौर करके जर्मनी, ऑस्ट्रिया और स्लोवाकिया ने शीघ्रता से रशिया से बातचीत शुरू की, ऐसा दावा माध्यमों ने किया| जर्मनी की ‘युनिपर’ और ऑस्ट्रिया की ‘ओएमवी’ कंपनियों ने रशियन बैंक में अकाऊंट खोलकर कीमत चुकाने की तैयारी दर्शाई है|

इटली की प्रमुख ‘एनि’ ईंधन कंपनी ने भी रशिया से बातचीत शुरू करने की बात सामने आयी है| स्लोवाकिया ने रुबल में कीमत अदा करने की मज़बूरी होगी, यह पहले ही स्पष्ट किया था| इसी बीच हंगरी ने सबसे पहले रुबल देकर रशियन ईंधन खरीदने की तैयारी दर्शाई थी| अगले महीने के अन्त में ग्रीस को भी रशियन ईंधन की कीमत चुकानी पडेगी और यह देश अन्य देशों के नक्शेकदम पर चल सकता है, यह दावा किया गया है|

इसी बीच, रशियन ईंधन के मुद्दे पर यूरोप का तनाव अधिक बढ़ने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं| पोलैण्ड ने इसी मुद्दे पर आक्रामक रवैया अपनाकर रुबल से कीमत चुका रहे देशों पर आर्थिक जुर्माना लगाने की कार्रवाई करें, यह मॉंग की है| 

Leave a Reply

Your email address will not be published.