कोरियन देशों की समुद्री सीमा पर गोलीबारी – कोरियन क्षेत्र में तनाव

सेऊल – विवादित समुद्री सीमा का उल्लंघन करने का एक-दूसरें पर आरोप लगाकर उत्तर और दक्षिण कोरियन देशों की नौसेना ने गोलियां बरसायी। १२ साल पहले दोनों कोरियन देशों की नौसेना की इसी क्षेत्र में आमना-सामना होने के बाद गोलियाँ चली थी। इसके बाद दक्षिण कोरिया की नौसेना का जहाज डुबा था। इससे ४६ नाविक मारे गए थे। इस पृष्ठभूमि पर सोमवार की घटना के बाद कोरियन क्षेत्र में फिर से तनाव बना था।

समुद्री सीमासोमवार सुबह करीबन ३.४२ बजे ‘नॉर्दन लिमिट लाईन-एनएलएल’ इस कोरियन समुद्री सीमा के करीब गोलीबारी हुई। बारबार चेतावनी देने के बावजूद उत्तर कोरिया के व्यापारी जहाज ने दक्षिण कोरिया के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश किया। इस वजह से कम्युनिस्ट कोरियन जहाज को रोकने के लिए वॉर्निंग शॉटस्‌ चलाने पड़े, ऐसा दक्षिण कोरिया की सेा ने कहा है। करीबन ९० मिनीट बाद उत्तर कोरिया की नौसेना ने दक्षिण कोरियन जहाज़ की दिशा में दस गोलें बरसाए। इससे किसी भी तरह से जान का नुकसान नहीं हुआ, ऐसा दक्षिण कोरिया ने कहा है।

समुद्री सीमालेकिन, इसके साथ ही साल २०१० की यादें ताज़ी हुई, ऐसा अंतरराष्ट्रीय माध्यमों ने कहा हैं। बारा साल पहले इसी ‘एनएलएल’ क्षेत्र में सफर कर रहें दक्षिण कोरियन जहाज और यहां के द्विप पर उत्तर कोरियन नौसेना ने जोरदार हमला किया था। अगले कुछ घंटों में ही इस क्षेत्र में गश्‍त लगाने के लिए तैनात दक्षिण कोरियन नौसेना का विध्वंसक डुबा था। इस घटना में नौसेना अधिकारी के साथ ४६ नाविकों की मौत हुई थी। उत्तर कोरिया ने ‘टोर्पेडो’ दागकर अपने जहाज़ पर हमला करने का आरोप दक्षिण कोरिया ने लगाया था। इस वजह से सोमवार की घटना के बाद दोनं कोरियन देशों की समुद्री सीमा को लेकर नया संघर्ष छिड़ने की कड़ी संभावना निर्माण हुई थी।

पिछले डेढ़ सालों से उत्तर कोरिया ने बैलेस्टिक मिसाइलों के परीक्षण बढ़ाए हैं। पिछले दस महीनों में उत्तर कोरिया ने ४१ बैलेस्टिक मिसाइल्स के परीक्षण किए हैं। साथ ही उत्तर कोरिया ने अपने कानून में बदलाव करके अपना देश परमाणु धारी होने का ऐलान कर दिया है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जाँग-उन पर जानलेवा हमला हुआ तो शत्रु देश पर परमाणु हमला करने के आदेश भी दिए गए हैं। उत्तर कोरिया की इस धमकी के कारण यहां के क्षेत्र में तनाव बढ़ा हैं और दक्षिण कोरिया के साथ ही जापान भी इसे काफी गंभीरता से देख रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.