यूक्रेन के पड़ोसी देश मोल्दोवा में यूरोपिय महासंघ के समर्थन में हुई रैली

मोल्दोवा – यूक्रेन के पड़ोसी देश मोल्दोवा में रविवार को यूरोपिय महासंघ के समर्थन में विशाल रैली का आयोजन हुआ। मोल्दोवा की राष्ट्राध्यक्ष माया सैन्डू ने ही इस रैली का आयोजन करने की जानकारी सामने आयी है। सैन्डू की हुकूमत यूरोप समर्थक हैं और मोल्दोवा में रशिया अराजकता फैला रही हैं, यह आरोप उन्होंने लगाया है। वहीं, रशिया ने यह आरोप लगाया है कि, यूरोपिय महासंघ और पश्चिमी देश मोल्दोवा में रशिया विरोधी गुटों को बढ़ावा दे रहे हैं। 

यूक्रेन के पड़ोसी मोल्दोवा में रशिया-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के साथ ही अस्थिरता का माहौल बना है। इस देश की सरकार लगातार रशिया पर आरोप लगा रही हैं। मोल्दोवा की हुकूमत का तख्तापटल ने की साज़िश रशिया कर रही हैं, ऐसे दावे किए जा रहे हैं और इसे पश्चिमी माध्यम प्रसिद्ध भी दे रहे हैं।

किसी समय सोवियत रशिया का हिस्सा रहे मोल्दोवा की जनसंख्या २६ लाख हैं और इनमें रशियन भाषिक नागरिकों की संख्या भी काफी ज्यादा है। गौरतलब है कि, मोल्दोवा की सरकार ने पिछले साल यूरोपिय महासंघ का सदस्य होने का प्रस्ताव भी पेश किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.