चीन की ‘साऊथ चायना सी’ में जारी गतिविधियों के विरोध में जापान और कंबोड़िया की सहमति

नॉम पेन्ह/टोकियो – चीन की ‘साऊथ चायना सी’ समेत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में आक्रामक हरकतों के खिलाफ सहयोग करने पर जापान और कंबोड़िया में सहमति हुई है| इस दौरान ‘आसियान’ और पांच प्रमुख देशों की ‘आरसीईपी’ व्यापारी समझौते के कार्यान्वयन के मुद्दे पर भी चर्चा होने की जानकारी दोनों देशों ने जारी किए संयुक्त निवेदन में साझा की गई है| पिछले कुछ सालों में चीन ने कंबोड़िया के साथ सैन्य एवं व्यापारी सहयोग बढ़ाया है और इस देश में रक्षा अड्डे स्थापित करने की कोशिश की है| इस पृष्ठभूमि पर जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने कंबोड़िया का दौरा किया और इस दौरान चीन की हरकतों के खिलाफ सहमति ध्यान आकर्षित कर रही है|

japan-cambodia-china-scsचीन की ‘साऊथ चायना सी’ और करीबी समुद्री क्षेत्र में विस्तारवादी हरकतों पर ‘आसियान’ के देशों का तीव्र प्रत्युत्तर प्राप्त होने लगा है| वियतनाम, फिलिपाईन्स, इंडोनेशिया, थायलैण्ड, सिंगापुर जैसे प्रमुख देशों ने चीन के दबाव को मानकर स्वतंत्र नीति अपनाई है| इस पृष्ठभूमि पर चीन ने कंबोड़िया, लाओस, म्यांमार जैसे देशों से नज़दिकियॉं बढ़ाकर ‘आसियान’ पर दबाव ड़ालने की गतिविधियॉं शुरू की हैं|

पिछले दशक में चीन और कंबोड़िया के बीच गोपनीय रक्षा समझौता होने का दावा किया जा रहा है| इस समझौतेनुसार कंबोड़िया ने चीन को अपने नौसेना के ठिकाने का रक्षा अड्डे के तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति प्रदान की है| इसके बदले में चीन कंबोड़िया को रक्षा यंत्रणा प्रदान करेगा और बुनियादी सुविधाओं के लिए भारी निवेश भी करेगा| इससे अमरीका और मित्रदेश बेचैन हैं और कंबोड़िया पर दबाव ड़ालने की कोशिश जारी है|

अमरीका के वरिष्ठ अधिकारी वेंडी शेरमन ने पिछले साल कंबोड़िया की यात्रा की थी| इस दौरान उन्होंने चीन की गतिविधियों के बारे सवाल किए थे| इसके बाद अब जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने कंबोड़िया का दौरा करके चीन की गतिविधियों को लेकर इशारा दिया है, ऐसा कहा जा रहा है| जापान के प्रधानमंत्री ने अपनाई आक्रामक भूमिका के बाद कंबोड़िया ने चीन के मुद्दे पर जापान को आश्‍वस्त करने का दावा जापान के माध्यमों ने किया| चीन के साथ ही म्यांमार-आसियान चर्चा को लेकर भी जापान ने कंबोड़िया के कान खींचे होने की बात कही जा रही है| जापान ने कंबोड़िया को बड़े पैमाने पर आर्थिक सहायता एवं कोरोना वैक्सीन भेंट करने का ऐलान भी किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.