साऊथ चायना सी क्षेत्र में चीन ने किया सामर्थ्य का प्रदर्शन

बीजिंग/हनोई – पूरे विश्‍व का ध्यान रशिया-यूक्रैन युद्ध की ओर केंद्रीत है तभी चीन ने साऊथ चायना सी क्षेत्र में अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन शुरू किया है| चीन ने इस समुद्री क्षेत्र में बड़े युद्धाभ्यास का ऐलान किया है और यह युद्धाभ्यास एक हफ्ते तक जारी रहेगा| इस दौरान चीन के हैनान से वियतनाम तक का क्षेत्र यातायात के लिए बंद रखने का ऐलान भी चीन ने किया| अपने पड़ोसी देशों पर धौंस जमाने के लिए चीन ने इस युद्धाभ्यास का आयोजन किया है, यह दावा अंतरराष्ट्रीय माध्यम कर रहे हैं| तो, चीन अपने पड़ोसी देशों के अधिकारों का सम्मान करे, ऐसा  बयान वियतनाम ने किया है|

south-china-sea-1चीन के ‘हैनान मेरिटाईम सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन’ ने कुछ दिन पहले साउथ चायना सी क्षेत्र में नौसैनिक युद्धाभ्यास का ऐलान किया| दो दिन पहले शुरू हुआ यह युद्धाभ्यास १५ मार्च तक जारी रहेगा| इस पृष्ठभूमि पर चीन ने हैनान प्रांत के सान्या में स्थित नौसेना अड्डे से वियतनाम के हुए शहर तक का समुद्री एवं हवाई क्षेत्र हर तरह के सफर के लिए बंद रहेगा, ऐसा चीन के स्थानीय प्रशासन ने कहा|

इनमें से हुए शहर तक हो रहा यह युद्धाभ्यास वियतनाम के समुद्री एवं हवाई सीमा का उल्लंघन करेगा, यह आरोप वियतनाम ने लगाया है| हमारे देश के २०० नॉटिकल मील ‘एक्सक्लुजिव इकॉनॉमिक ज़ोन’ (ईईज़ेड) में चीन इस युद्धाभ्यास का आयोजन कर रहा है, यह आरोप वियतनाम के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ‘ले थी थू हैंग’ ने लगाया| इसकी वजह से चीन का यह युद्धाभ्यास संयुक्त राष्ट्र संघ के नियमों का उल्लंघन होने की आलोचना थू हैंग ने की|

इसके अलावा, वियतनाम के साथ संबंध बिगा़ड़ने वाले या क्षेत्रिय शांति एवं स्थिरता को नुकसान पहुँचाने वाले कदम चीन ना उठाए, यह इशारा विएतनाम के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने दिया| हमारे क्षेत्र में चीन की हरएक गतिविधि पर वियतनाम की बारीक नज़र होने का बयान थू हैंग ने किया|

south-china-sea-2चीन का यह युद्धाभ्यास और पिछले कुछ दिनों में चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत के ऐलान पर इस क्षेत्र के विश्‍लेषकों ने अंतरराष्ट्रीय समूदाय का ध्यान आकर्षित किया| पिछले हफ्ते चीन ने २३० अरब डॉलर्स के रक्षाखर्च का ऐलान किया| पिछले साल की तुलना में चीन ने इस वर्ष अपने रक्षा खर्च में सात प्रतिशत बढ़ोतरी की| इस रक्षाखर्च में चीन ने सबसे अधिक अहमियत नौसेना के खर्च को दी है|

जापान के साथ सेंकाकू द्विपों को लेकर जारी विवाद, ताइवान एवं साउथ चायना सी क्षेत्र में बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि पर चीन के इस युद्धाभ्यास की अहमियत बढ़ी है, ऐसा स्थानीय विश्‍लेषकों का कहना है| इस रक्षाखर्च का ऐलान होने के कुछ ही घंटों बाद साउथ चायना सी के मसले पर क्षेत्रीय देशों के अलावा अन्य देशों का हस्तक्षेप नहीं सहेंगे, यह इशारा चीन के विदेशमंत्री ने दिया|

अगले कुछ दिनों में बायडेन प्रशासन ने वॉशिंग्टन में आसियान देशों की विशेष बैठक का आयोजन किया है| इस अवसर पर चीन आसियान देशों को धमकाने की कोशिश में होने पर विश्‍लेषक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं| वियतनाम के समुद्री क्षेत्र में युद्धाभ्यास का आयोजन करने के पीछे भी चीन की यही मंशा होने का बयान विश्‍लेषक कर रहे हैं|

पूरे विश्‍व का ध्यान फिलहाल रशिया-यूक्रैन संघर्ष पर लगा है| इसका लाभ उठाकर चीन ने साऊथ चायना सी क्षेत्र में अपनी गतिविधियाँ आक्रामक की हैं, यह दावा भी विश्‍लेषक कर रहे हैं| इसी बीच, यूक्रैन संघर्ष का लाभ उठाकर चीन ताइवान पर हमला करेगा, यह इशारा अंतरराष्ट्रीय विश्‍लेषकों ने कुछ दिन पहले दिया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.