चीन, दक्षिण कोरिया, अमरीका और यूरोप में कोरोना संक्रमितों की संख्या की बढ़ोतरी

corona-cases-china-sk-us-1बीजिंग/वॉशिंग्टन/ब्रुसेल्स – विश्‍व कोरोना की महामारी से छुटकारा पाने के दावे कर रहा है और इन दावों के बीच अब फिर से इस महामारी का दायरा बढ़ने लगा है| चीन और दक्षिण कोरिया जैसे एशियाई देशों के अलावा अमरीका एवं यूरोप में कोरोना संक्रमण फिर से तेज़ हो रहा है| ‘ओमीक्रोन वेरिएंट’ के उपप्रकार वाले ‘बीए डॉट २’ (बीए डॉट२) की वजह से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है| अमरीका एवं यूरोप में कोरोना की नई लहर शुरू होने का इशारा स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दिया है| दक्षिण कोरिया में सोमवार को कोरोना के ३.५ लाख से अधिक नए मामले दर्ज़ हुए और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर १ करोड़ तक जा पहुँचने की जानकारी स्थानीय यंत्रणा ने साझा की|

corona-cases-china-sk-us-3सन २०१९ में चीन के वुहान शहर से कोरोना की महामारी फैली थी| इसके बाद सन २०२०-२०२१ में इस महामारी ने पूरे विश्‍व में हाहाकार मचाया था| कोरोना के बुनियादी विषाणुओं में बदलाव होकर नए वेरिएंट तैयार होने से विभिन्न देशों में इस महामारी की नई लहरें उठती रहीं| कुछ वेरिएंट वैक्सीन एवं अन्य प्रावधानों को चकमा दे रहे हैं और इसकी वजह से कोरोना संक्रमितों और मृतकों की संख्या बहुत बढ़ती रही| अब तक कोरोना की महामारी से पूरे विश्‍व में तकरीबन ६१ लाख लोगों की मौत हुई है और संक्रमितों की संख्या ४७ करोड़ तक जा पहुँची है|

लॉकडाऊन, अन्य सख्त प्रतिबंध एवं टीकाकरण की बढ़ती मात्रा की वजह से पिछले साल के अन्त में और इस वर्ष के आरंभ से कोरोना की तीव्रता कम होने के संकेत मिले थे| लेकिन, फ़रवरी के मध्य से ही कोरोना का फैलाव फिर से बढ़ता दिखाई दिया| चीन, दक्षिण कोरिया जैसे प्रमुख एशियाई देशों के अलावा अमरीका, यूरोपिय देशों में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेज़ी से बढ़ने की जानकारी सामने आयी है|

दक्षिण कोरिया में पिछले कुछ दिनों से रोज़ तीन लाख से अधिक नए मामले दर्ज़ हो रहे हैं| सोमवार को ३.५३ लाख से अधिक मामले सामने आए| इसके अलावा देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आँकड़ा एक करोड़ तक जा पहुँचा है| अगले कुछ दिन देश में प्रतिदिन १ लाख से अधिक मामले दर्ज़ होंगे, यह दावा स्थानीय स्वास्थ्य यंत्रणा और विशेषज्ञों ने किया| सरकार ने शिथिल किए हुए प्रतिबंध एवं ओमीक्रोन वेरिएंट के उपप्रकारों के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, ऐसा कहा गया| दक्षिण कोरिया में अब तक कोरोना की चपेट में आने से १३ हज़ार से अधिक की मौत हुई है|

corona-cases-china-sk-us-2दो साल पहले ही कोरोना पर विजय पाने के दावे करनेवाले चीन में एक के बाद एक हो रहे कोरोना के नए विस्फोटों की वजह से चिंता का माहौल निर्माण हुआ है| सोमवार से चीन ने दो प्रमुख शहरों में सख्त प्रतिबंधों का ऐलान किया है और इनमें जिलिन और शेनयांग का समावेश है| दोनों शहरों की कुल जनसंख्या सवा करोड़ से अधिक है और शेनयांग शीर्ष औद्योगिक शहर के तौर पर पहचाना जाता है| शेनयांग से पहले शेन्झेन और शांघाय जैसे प्रमुख चीनी शहरों में भी प्रतिबंध लगाए गए हैं|

चीन में हुआ विस्फोट एवं प्रतिबंधों से अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यस्था को नुकसान पहुँचने लगा है| चीन में सक्रिय वाहन, तकनीक एवं मशिनरी उद्योग की शीर्ष कंपनियॉं अपना उत्पादन बंद रखने के लिए मज़बूर हुई हैं| इसकी वजह से विश्‍व की सप्लाई चेन पर असर पड़ने लगा है और चीन का निर्यात घटने लगा है| इसका असर चीन एवं विश्‍व की अर्थव्यवस्था पर भी होगा, ऐसा इशारा आर्थिक विशेषज्ञों ने दिया है|

इसी बीच अमरीका के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ‘ओमीक्रोन वेरिएंट’ के उपप्रकार ‘बीए डॉट२’ की वजह से देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ेगी, यह इशारा दिया है| राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के सलाहकार एंथनी फॉसी एवं सर्जन जनरल विवेक मूर्ती ने इस बढ़ती संख्या की ओर ध्यान आकर्षित करके कोरोना खत्म नहीं हुआ है, यह इशारा भी दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.