चीन ने ताइवान की ओर रवाना किए 39 विमान और 3 विध्वंसक

ताइपे – चीन ने ताइवान विरोधी अपनी सैन्य गतिविधियां फिर से तीव्र की हैं। बुधवार को चीन ने 39 लड़ाकू विमान और 3 विध्वंसक ताइवान की दिशा में रवाना किए। इसके लिए तैयार ताइवान ने भी अपने लड़ाकू विमान रवाना करके चीन को विमानों को भाग जाने के लिए मज़बूर किया।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने गुरूवार को जारी की हुई जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह छह से गुरूवार सुबह छह के चौबीस घंटों के दौरान चीन ने ताइवान विरोधी ऐसी आक्रामकता दिखाई। इसमें चीन के लड़ाकू विमानों के साथ बॉम्बर विमानों का भी समावेश ता। इनमें से लड़ाकू विमानों ने ताइवान के करीबी बासी खाड़ी में उड़ान भरी और विध्वंसकों ने ताइवान के समुद्री सीमा के करीब गश्त लगाई।

अगस्त महीने में अमरिकी प्रतिनिधि सदन की सभापति नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन ने इस क्षेत्र में अपनी आक्रामकता बढ़ाई हैं। साथ ही चीन के नेता और सैन्य अधिकारी ताइवान के विलयन की धमकी दे रहे हैं। इसका गंभीर संज्ञान लेकर जापान ने ताइवान की सुरक्षा इस क्षेत्र के लिए अहम होने का बयान किया है। चीन ने ताइवान पर कब्ज़ा पाया तो जापान की सुरक्षा के लिए खतरा होगा, इसपर भी जापान ने ध्यान आकर्षित किया था। साथ ही ताइवान की सुरक्षा को लेकर अमरीका ढ़िलाई ना दिखाए, यह इशारा भी जापान ने दिया था।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.