चीन के ३० लड़ाकू विमानों की ताइवान की हवाई सीमा में घुसपैठ – ताइवान ने चीन के विमानों को खदेड़ा

ताइपे – चीन के पिपल्स लिबरेशन आर्मी के ३० लड़ाकू विमानों ने सोमवार को ताइवान की हवाई सीमा में घुसपैठ की। अपने ‘एअर डिफेन्स झोन’ में प्रवेश करनेवाले चीनी विमानों को खदेड़ने के लिए ताइवान ने अपने लड़ाकू विमान रवाना किए। इससे कुछ घंटों तक ताइवान के हवाई क्षेत्र में तनाव बना रहा। चीन की इस घुसपैठ के चौबीस घंटे होने से पहले अमरीका के वरिष्ठ सिनेटर्स ने ताइवान का दौरा किया। इसके बाद अमरीका के नैशनल गार्ड और ताइवान की सेना का सहयोग स्थापित करने पर अमरिकी प्रशासन विचार कर रहा है, ऐसा ऐलान ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई ईंग-वेन ने किया।

चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत ने ताइवान पर हमला करने की तैयारी की है। रशिया ने यूक्रेन पर किए हमले की भांति चीन भी ताइवान पर हमला करेगा। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और पिपल्स लिबरेशन आर्मी की बैठक की ऑडियो टेल पिछले हफ्ते सार्वजनिक हुई थी। इसके लिए चीन सैंकड़ों विमान और जहाज़ों का इस्तेमाल करेगा। ताइवान की हवाई सीमा में लड़ाकू और बॉम्बर विमान रवाना करके चीन ताइवान की तैयारी का जायज़ा ले रहा है।

सोमवार को चीन के ३० विमानों ने ताइवान ती सीमा में की हुई घुसपैठ भी इसी का एक हिस्सा है। चीन की इस आक्रामकता का जवाब देने के लिए ताइवान ने अपने लड़ाकू विमान रवाना किए। साथ ही हवाई सुरक्षा यंत्रणा भी सक्रीय की। इसके बाद चीन के विमान ताइवान की सीमा से लौट गए। इस तरह से घुसपैठ करके चीन इस क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहा है, यह आरोप अमरीका ने पिछले हफ्ते ही लगाया था।

चीन के विमानों ने ताइवान में घुसपैठ करने के चौबीस घंटे पूरे होने से पहले अमरीका के सिनेटर टैमी डकवर्थ मंगलवार को ताइवान पहुँचे। उन्होंने ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई ईंग-वेन से मुलाकात की। इस दौरान अमरीका और ताइवान के आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा के मोर्चे पर सहयोग मज़बूत करने के मुद्दे पर चर्चा हुई।

डकवर्थ की भेंट के बाद ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई ने अमरीका और ताइवान के नए सहयोग के संकेत दिए। अमरीका के नैशनल गार्ड और ताइवान की सेना का सहयोग जल्द ही स्थापित हो सकता है, ऐसा राष्ट्राध्यक्षा त्साई ने ऐलान किया। इससे पहले ताइवान की सेना और हवाई स्थित नैशनल गार्ड के सहयोग की जानकारी भी सार्वजनिक हुई थी। प्रशांत महासागर के हवाई द्वीप अमरीका का ही हिस्सा हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.