चीन के २९ लड़ाकू विमानों की ताइवान की सीमा में घुसपैठ – ताइवान ने मिसाइल यंत्रणा सक्रीय की

ताइपे – चीन की ‘पीपल्स लिबरेशन आर्मी एअर फोर्स’ के २९ लड़ाकू और बॉम्बर विमानों ने मंगलवार को ताइवान की हवाई सीमा पर गश्‍त लगायी। चीन की इस आक्रामकता के जवाब में ताइवान ने भी अपने लड़ाकू विमानों को भेजा। साथ ही मिसाइल यंत्रणा सक्रीय की थी। पिछले कुछ महीनों में चीनी विमानों के घुसपैठ के विरोध में ताइवान ने मिसाइल यंत्रणा शुरू करने का यह दूसरा अवसर है।

चीन की सेना और नौसेना ने कुछ ही दिन पहले ताइवान के तट से करीबी द्वीपदेश पर कब्ज़ा करने के बड़े युद्धाभ्यास का आयोजन किया था। इसके ज़रिये चीन ने ताइवान को एवं ताइवान की समर्थक अमरीका को संकेत दिए थे। इसके बाद चीन के रक्षामंत्री वेई फेंगहे ने शांग्री-ला की बैठक के अवसर पर ताइवान की आज़ादी के विरोध में चीन अन्त तक संघर्ष करता रहेगा, यह इशारा दिया था। आज़ादी की माँग कर रहे ताइवान के नेताओं को अमरीका समर्थन ना दें, इन शब्दों में चीन ने इशारा दिया था। साथ ही ताइवान की खाड़ी हमारी समुद्री सीमा का हिस्सा होने का दावा चीन ने किया था।

ताइवान की सरकार ने चीन के यह दावे ठुकराए थे। साथ ही चीन विरोधी संघर्ष के लिए तैयार होने का ऐलान ताइवान ने किया था। इसी बीच ताइवान की खाड़ी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग होने का बयान करके ताइवान ने इस समुद्री क्षेत्र पर दावा बता रहे चीन को फटकार लगायी थी। अमरीका ने भी ताइवान की भूमिका का समर्थन किया था। इससे आगबबूला हुए चीन ने दो दिन पहले मिसाइल विरोधी इंटरसेप्टर का परीक्षण किया। यह परीक्षण ताइवान के लिए इशारा होने का दावा चीनी माध्यमों ने किया था।

इसके कुछ ही घंटों बाद चीन के २९ विमानों ने मंगलवार को ताइवान की सीमा में घुसपैठ की। पिछले छह महीनों में चीन के विमानों ने ताइवान की सीमा में इतनी बड़ी घुसपैठ करने का यह तीसरां अवसर है। लेकिन, इस बार ताइवान ने चीनी विमानों को खदेड़ने के लिए लड़ाकू विमान भेजने के साथ ही मिसाइल यंत्रणा भी सक्रीय करने से आश्‍चर्य व्यक्त किया जा रहा है। चीन की आक्रामकता पर जवाब देने के लिए हम तैयार होने के संकेत ताइवान ने इससे दिए दिख रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.