युद्धाभ्यास का आयोजन करके चीन कर रहा है ताइवान पर हमला करने की तैयारी – ताइवान के विदेशमंत्री की चेतावनी

ताइपे – ‘ताइवान को घेरनेवाले हवाई और समुद्री युद्धाभ्यास का आयोजन करके चीन ताइवान पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। यह हमला करके चीन को इंडो-पैसिफिक में स्थिति बदलनी है’, ऐसी चेतावनी ताइवान के विदेशमंत्री जोसेफ वु ने दी। ताइवान के लिए चीन से खतरा पहले के मुकाबले बहुत ज़्यादा बढ़ा है, यह कहकर विदेशमंत्री वु ने इस पर चिंता जतायी। चीन के ६६ लड़ाकू विमान और १४ विध्वंसकों ने रविवार को  ताइवान की सीमा के करीब खौफनाक तरीके से सफर किया था। इस वजह से ताइवान के विदेशमंत्री की इस चेतावनी की गंभीरता बढ़ रही है।

पिछले हफ्ते अमरिकी प्रतिनिधी सदन की सभापति नैन्सी पेलोसी ने ताइवान की यात्रा की थी। पेलोसी के दौरे का निषेध करने के लिए चीन ने ताइवान के करीब छह ठिकानों पर ‘लाईव फायर’ युद्धाभ्यास का आयोजन किया था। इसमें विमान विरोधि ११ डौंगफेंग मिसाइल्स दागी गई थीं। इनमें से कुछ मिलाइल्स ताइवान की हवाई सीमा से दागी गयी थीं। इसी बीच चीन के १०० लड़ाकू और बॉम्बर विमानों ने ताइवान की हवाई सीमा के करीब उड़ान भरने की खबरें प्राप्त हुई थीं। ऐसे में रविवार को चीन के १६ विध्वंसक और ६६ लड़ाकू विमानों ने ताइवान के खौफनाक तरीके से उड़ान भरने की ओर ताइवान का रक्षा मंत्रालय ध्यान आकर्षित कर रहा है।

ताइवान ने भी लड़ाकू विमान और विध्वंसकों को भेजकर और मिसाइल यंत्रणा शुरू करके चीन के विध्वंसक और विमानों को खदेड़ा। लेकिन, चीन का युद्धाभ्यास सिर्फ ताइवान के लिए नहीं बल्कि, अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए काफी गंभीर बात है। इस वजह से वर्णित युद्धाभ्यास को नज़रअंदाज करने की भूल अंतरराष्ट्रीय समुदाय ना करे, यह इशारा ताइवान के विदेशमंत्री जोसेफ वु ने अमरिकी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान दिया। चीन ने पहले भी युद्धाभ्यास के माध्यम से ताइवान को धमकाने की कोशिश की थी। लेकिन, इस बार युद्धाभ्यास और चीन की सेना के उद्देश्य पहले की तुलना में काफी खतरनाक हैं, यह दावा विदेशमंत्री वु ने किया।

चीन इस युद्धाभ्यास का इस्तेमाल करके ताइवान पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। चीन का यह हमला पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिति बदल देगा, इस ओर ताइवान के विदेशमंत्री ने ध्यान आकर्षित किया। लेकिन, कुछ भी हो जाय तब भी चीन के इन युद्धाभ्यास से ड़रकर ताइवान पीछे नहीं हटेगा, यही हमारे देश का निर्धार है, यह भी विदेशमंत्री वु ने ड़टकर कहा। इसके लिए ताइवान ने भी अपनी समुद्री सीमा में ‘लाईव फायर ड्रिल’ शुरू किया है। इस युद्धाभ्यास में ताइवान की तोपें आग बरसाएंगी और मंगलवार एवं गुरुवार को यह युद्धाभ्यास होगा, ऐसा ताइवान की सेना ने घोषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.