चीन की ‘पीपल्स लिबरेशन आर्मी’ ने ताइवान के क्षेत्र में युद्धाभ्यास का दायरा बढ़ाया – हाय एक्सप्लोझिव्ह एरिअल बम और सी माईन्स का किया इस्तमाल

pla-china-taiwan-1बीजिंग – अमरीका और मित्रदेश ताइवान की रक्षा करने का वादा कर रहे हैं और इसी बीच चीन ने इस क्षेत्र में अपनी गतिविधियॉं अधिक आक्रामक की हैं| बीते कुछ दिनों में चीन ने ताइवान के करीबी समुद्री क्षेत्र में युद्धाभ्यास का दायरा बढ़ाया है| कुछ दिन पहले ही ताइवान के करीबी हिस्से में किए युद्धाभ्यास के दौरान, चीन के बॉम्बर्स ने असल ‘हाय एक्सप्लोझिव्ह एरिअल बम्स’ एवं ‘सी बॉटम माईन्स’ का इस्तेमाल करने की जानकारी चीन के सरकारी मुखपत्र ने साझा की है| इस युद्धाभ्यास के साथ ही ताइवान की हवाई सीमा में घुसपैठ की मात्रा भी बढ़ रही है और बीते नौ दिनों के दौरान चीन के लगभग ३० लड़ाकू विमानों ने घुसपैठ करने की जानकारी प्रदान की गई है|

कुछ दिन पहले अमरीका ने ताइवान के मुद्दे पर गंभीर चेतावनी दी थी| अमरीका के विदेशमंत्री ब्लिंकन ने यह चेतावनी दी थी कि ताइवान पर हमला करने के गंभीर परिणाम भुगतने के लिए चीन को मज़बूर किया जाएगा| इससे पहले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री ने भी चीन को यह अहसास कराया था कि ताइवान पर हमला करना चीन के लिए आत्मघात साबित होगा| इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया के रक्षामंत्री अपने बयान में कहा था कि अमरीका-चीन युद्ध छिड़ने पर इसमें ऑस्ट्रेलिया भी उतरेगा| अमरिकी युद्धपोत ताइवान के क्षेत्र में लगातार गश्त लगा रहा है और जापान ने भी रक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए तेज़ कदम बढ़ाएँ हैं|

pla-china-taiwan-2ये सभी गतिविधियॉं चीन को बैचैन करनेवाली साबित हुई हैं| अमरीका और मित्रदेशों की ताइवान के करीबी क्षेत्र में मौजूदगी बंद करने के लिए चीन ने कोशिशें सुरू की हैं और युद्धाभ्यास की संख्या बढ़ना इसी का हिस्सा साबित हुआ है| चीन के सरकारी मुखपत्र ‘ग्लोबल टाईम्स’ के दावे के अनुसार, चीन की नौसेना के ‘एच-६जे’ बॉम्बर्स ‘लाईव्ह फायर एक्सरसाईज’ शामिल हुए थे| इन युद्धाभ्यास के दौरान द्वीपों पर बॉम्बिंग करना एवं समुद्री बारूद लगाना, इनका अभ्यास किया गया| इसके लिए असली ‘हाय एक्सप्लोझिव्ह एरिअल बम्स’ एवं ‘सी बॉटम माईन्स’ का इस्तेमाल होने की बात कही गई है| धूमिल मौसम एवं रात के अंधेरे में उड़ान भरकर चीन के इन बॉम्बर्स ने इन कारनामों को अंजाम दिया, ऐसा कहा गया है|

‘एच-६जे’ चीन ने विकसित किए नए बॉम्बर्स में से एक है और इन्हें हाल ही में नौसेना में शामिल किया गया है| इस समावेश के बाद ‘लाईव्ह फायर एक्सरसाईज्’ करने का इन बॉम्बर्स का यह पहला अवसर था, ऐसा चीन ने कहा है|

इस युद्धाभ्यास के अलावा चीन के अन्य थिएटर कमांड का भी, साऊथ चायना सी के अलग अलग हिस्सों में युद्धाभ्यास जारी होने का दावा किया गया है| युद्धाभ्यासों की यह बढ़ रही संख्या, अमरीका और सहयोगी देशों की इस क्षेत्र की तैनाती और मौजूदगी कम करने की मंशा से होने का दावा विश्‍लेषकों ने किया| साथ ही, ताइवान पर अतिरिक्त दबाव बनाने के लिए लड़ाकू विमानों की घुसपैठ की मात्रा भी धीरे धीरे बढ़ाई जा रही है| इसी दौरान बीते नौ दिनों में चीन के २८ लड़ाकू विमानों ने ताइवान के समुद्री क्षेत्र में घुसपैठ करने की जानकारी ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने प्रदान की|

Leave a Reply

Your email address will not be published.