युक्रेन पर हमला किया गया तो रशिया ’अफगाण युध्द’ की तरह भीषण दलदल में फंसेगी

’अफगाण युध्द’– ब्रिटेन के परराष्ट्रमंत्री लिज़ ट्रुस का इशारा

कॅनबेरा/मॉस्को – ’युक्रेन पर हमले की गलती करने से पहले रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन एक कदम पीछे हटाएं। लगता है कि, रशिया इतिहास से सबक नहीं सीखी है। युक्रेन पर आक्रमण किया तो रशिया अफगाण एवं चेचन्या युद्ध की भांति भीषण दलदल में फंसेगी और उन्हें भयानक जीवहानी सहनी पड़ेगी’, ऐसा तीव्र इशारा ब्रिटेन की परराष्ट्रमंत्री लिज़ ट्रुस ने दिया। पूर्व युक्रेन में जो कुछ होगा उसका परिणाम विश्वभर में होगा, इधर भी ट्रुस ने ध्यान आकर्षित किया। ऑस्ट्रेलियन अध्ययन मंडल के कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रुस ने विश्व में बढती हुई एकाधिकारशाही पर भी ठोस भूमिका रखी। युक्रेन का संघर्ष उदारमतवादी एवं एकाधिकारशाही के बीच का संघर्ष होने का दावा उन्होंने किया। शीतयुद्ध के बाद के दौर में पहली बार एकाधिकारशाही हुकूमतें अधिक आक्रामक होती हुई दिख रही हैं, ऐसा ब्रिटेन की परराष्ट्रमंत्री ने आगाह किया। उन्होंने रशिया समेत चीन एवं ईरान से धोखा होने की बात का उल्लेख किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.