अमरिकी विध्वंसक की गश्त के बाद चीन के विमान वाहक युद्धपोत ने किया ताइवान के करीब से सफर – ताइवान के रक्षा मंत्रालय की जानकारी

ताइपे – ताइवान की खाड़ी के करीब चीन के विध्वंसक और लड़ाकू विमानों ने अब तक गश्त लगाई थी। लेकिन, अब पहली बार चीन के विमान वाहक ‘शैदाँग’ युद्धपोत ने ताइवान के करीब से सफर किया है। इस बीच चीन के ३५ लड़ाकू विमानों ने ताइवान के हवाई क्षेत्र को चुनौती देने वाले प्रदर्शन करने की जानकारी ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने प्रदान की। अमरीका, कनाड़ा के युद्धपोतों ने ताइवान की खाड़ी में गश्त लगाने के बाद चीन ने यह कार्रवाई करने का दावा किया जा रहा है। इसी बीच, कुछ ही घंटे पहले चीन ने ताइवान के विलयन की ‘ब्ल्यू प्रिन्ट’ जारी की है। इसके बाद चीन के विमान वाहक युद्धपोत ने यह सफर करना ताइवान के साथ अमरीका और मित्र देशों को भी चेतावनी देता है।

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल कमिटी ॲण्ड स्टेट कौन्सिल’ ने ताइवान का चीन में विलयन करने की योजना मंगलवार को सार्वजनिक की। इसके अनुसार फुजियान प्रांत को ताइवान से जोड़ने की तैयारी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने रखी है। आगे के समय में ताइवानी जनता और  व्यापारियों के लिए फुजियान ‘फर्स्ट होम’ होगा, ऐसी खबर चीन के मुखपत्र ने दी है। अगले वर्ष जनवरी महीने में ताइवान में राष्ट्राध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। चीन ने ताइवान की राष्ट्राध्यक्ष त्साई इंग-वेन की सरकार को हटाकर चीन समर्थक सरकार स्थापित करने की तैयारी जुटाई है। इसकी तैयारी के तौर पर चीन के इस ‘ब्ल्यू प्रिन्ट’ को देखा जा रहा है।

ताइवान के विलयन की चीन ने बनाई ये योजना माध्यमों ने सार्वजनिक करने के बाद चौबीस घंटे के भीतर ही चीन का विमान वाहक युद्धपोत अपने काफिले के साथ ताइवान की सीमा के करीब पहुंचा। ताइवान और फिलीपीन्स को अलग करने वाले ‘बाशी चैनल’ के समुद्री क्षेत्र से चीन के विमान वाहक युद्धपोत ‘शैदाँग’ ने २० विध्वंसकों के साथ पैसिफिक महासागर की दिशा में सफर किया। चीन की इन समुद्री गतिविधियों पर ताइवान के ‘किलूंग’ वर्ग की विध्वंसक ने नज़र रखी और इसके सफर के फोटो भी सार्वजनिक किए।

वहीं, दूसरी ओर चीन की पिपल्स लिबरेशन आर्मी के वायु सेना के ३५ विमानों ने ताइवान को घेरने वाले युद्ध अभ्यास का आयोजन किया। इसमें ‘जे १०’ विमान भी शामिल हुए थे। इनमें से करीबन २८ विमान ताइवान के पास उड़ान भर कर बाशी चैनल के क्षेत्र से सफर कर रहे शैदाँग युद्धपोत के बेड़े में जा मिले। चीन की नौसेना और वायु सेना जल्द ही पैसिफिक महासागर में बड़े युद्ध अभ्यास का आयोजन करने वाले हैं। इसी पृष्ठभूमि पर यह जमावड़ा शुरू होने का दावा किया जा रहा है। चीन ने ताइवान के करबी अपने सैन्य एवं वायु सेना के अड्डों को अलर्ट पर रखा है। इस वजह से चीन अब ताइवान पर कार्रवाई करने की तैयारी जुटाने में लगा होने की बात कही जा रही है।

राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग की गलत नीति की वजह से चीन की अर्थव्यवस्था संकट में फंस रही हैं, ऐसा दावा किया जा रहा है। चीन में बेरोज़गारी और महंगाई काफी तेज़ी से बढ़ रही हैं। कम्युनिस्ट  हुकूमत ने अविकसत रखे चीन के पश्चिमी क्षेत्र के साथ चीन के पूर्व से दक्षिणी तट के करीबी विकसित शहरों में भी महंगाई और बेरोज़ागी फैल रही हैं। चीन की जनता में जिनपिंग के विरोध में नाराज़गी बढ़ रही हैं और सोशल मीडिया पर इसके विरोध में दबी आवाज़ में बाते कही जा रही है। इस वजह से जनता का ध्यान हटाने के लिए चीन को अस्थिर होने से बचाने के लिए राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग ताइवान पर हमला करेंगे ऐसी चेतावनी अमरिकी प्रतिनिधि सदन के सदस्य माईक गालघार ने दी। इसी बीच, चीन का सामना करने के लिए ताइवान ने भी ड्रोन की फौज खड़ी करना शुरू किया है। इसके तहत ताइवान अपनी सेना के लिए ७०० ड्रोन का निर्माण कर रहा हैं।

English

Leave a Reply

Your email address will not be published.