बायडेन-जिनपिंग चर्चा से पहले चीन के विमान वाहक युद्धपोत ने ताइवान की खाड़ी में लगाई गश्त

बीजिंग – चीन के विमान वाहक ‘शैन्दॉंग’ युद्धपोत ने शुक्रवार को ताइवान के खाड़ी के करीब गश्त लगाई| इससे पहले चीन के लड़ाकू विमानों ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की| अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन और चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग की यूक्रैन के मुद्दे पर चर्चा शुरू होने से पहले चीन ने यह हरकत की| इस चर्चा के दौरान चीन के राष्ट्राध्यक्ष ने ताइवान के मामले मे इशारा देने की खबरें प्राप्त हो रही हैं| इससे पहले चीन के युद्धपोत ने ताइवान की खाड़ी के करीब से यात्रा करके बायडेन प्रशासन को नया इशारा दिया हैं, यह दावा भी हो रहा है|

शुक्रवार को बायडेन और जिनपिंग की वीडियो कान्फरन्स के माध्यम से चर्चा हुई| यूक्रैन युद्ध के मामले मे रशिया का साथ कर रहा चीन परिणामों के लिए तैयार रहें, यह इशारा बायडेन ने दिया हैं, ऐसा व्हाईट हाऊस ने कहा| तभी चीन के राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग ने भी व्यापार और ताइवान इन दो मुद्दों पर बायडेन प्रशासन को धमकाने की खबरें सामने आ रही हैं| बायडेन प्रशासन ने ताइवान का मसला ठिक से संभाला नहीं तो इसका सीधा अमरीका-चीन संबंधों पर असर होगा, यह इशारा जिनपिंग ने दिया हैं, ऐसा चीनी माध्यम कह रहे हैं|

इस चर्चा से पहले चीन के विमान वाहक ‘शैन्दॉंग’ युद्धपोत ने ताइवान की खाड़ी के करीब गश्त लगाई| अमरीका की ‘यूएसएस राल्फ जॉन्सन’ विध्वंसक ने चीन के युद्धपोत का पीछ करने का दावा सूत्रों ने अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल से बोलते समय किया| चीनी युद्धपोत के ‘ड्रोन्स’ ने खिंचे फोटो भी सामने आए हैं| सेना ने तय किए समय के नुसार ही हमारे युद्धपोत ने यह गश्त पुरी की हैं और इसका बायडेन-जिनपिंग चर्चा से संबंध नहीं हैं, ऐसा चीन के विदेश मंत्रालय का कहना हैं| लेकिन, ताइवान की खाड़ी के करीब से युद्धपोत को रवाना करके चीन बायडेन प्रशासन पर दबाव बढ़ा रहा हैं, यह दावा किया जा रहा हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.