जर्मनी में मानवी तस्करी कर रहे अपराधिक गिरोंहों पर कार्रवाई – चार क्षेत्रों में किए छापे में कई लोगों की गिरफ्तारी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बर्लिन – खाडी देशों में जर्मन पुलिस ने शरणार्थियों की मानवी तस्करी कर रहे अरब गिरोंह के विरोध में बडी मुहीम चलाई है| जर्मनी के चार प्रांतों में अरब गिरोंह के अलग अलग जगहों पर छापा करक कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है| इस कार्रवाई में करीबन ४०० पुलिस शामिल होने की जानकारी स्थानिय सूत्रों ने दी| इस वर्ष के शुरू में ही जर्मन जनता के बढते दबाव से सुरक्षा यंत्रणा को अरब गिरोह के विरोध में कार्रवाई चलना पडी थी| गुरूवार के दिन किए गए छापे इसी कार्रवाई का अहम स्तर समझा जा रहा है|

खाडी क्षेत्र के अलग अलग देशों से पहुंचे परिवारों ने अपने क्षेत्र के लोगों को जर्मनी में लाकर गिरोह बनाए है और ऐसे २० से अधिक गिरोह यहां पर कार्यरत होने की बात कही जा रही है| इनमें से हर एक गिरोह में करीबन ५०० सदस्य है और ऐसे अपराधिक व्यक्तियों की संख्या १० हजार के करीब होने की बात समझी जा रही है| राजधानी बर्लिन में लगभग एक लाख से अधिक अरब वंशिय नागरिकों का वास्तव्य है|

नशिले पदार्थ का व्यापार, डकैती, अवैध तस्करी समेत राजधानी में हो रहे अधिकांश हिंसा के अपराधों में इन्हीं गिरोह का हाथ होने की बात सामने आयी है| पिछले कुछ वर्षों में जर्मनी में बडी तादाद में घुसपैठ करनेवाले अवैध शरणार्थियों के गिरोह ने बडी संख्या में पनाह दी गई है और इनमें कुछ संदिग्ध आतंकी भी शामिल है| वर्ष २०१७ में जर्मन पुलिस ने एक रपट में अरब अपराधिक गिरोंह के सदस्य देश की सुरक्षा यंत्रणा में घुसपैठ कर रहे है, यह आरोप रखा था|

चान्सेलर एंजेला मर्केल ने शुरू में देश के इस्लामधर्मियों को ना दुखाने की निती अपनाई थी| पर शरणार्थियों की घुसपैठ, आतंकी हमलें, अपराधों की बढती तादादकी वजह से जर्मन जनता में लगातार असंतोष बढ रहा है| इस वजह से जर्मन जनता की नाराजगी दूर करने के लिए मर्केल को शरणार्थियों के साथ ही अरब गिरोंह के विरोध में कार्रवाई करने का निर्णय करना पडा था|

इस वर्ष के शुरू में ही जर्मन यंत्रणा ने देश के अरब गिरोंह के विरोध में कार्रवाई करना शुरू किया था| जर्मनी के वायव्य ७ेत्र में ‘नॉर्थ र्‍हाईन वेस्टफॅलिआ’ प्रांत के डॉर्टमंड, एसेन, ड्युईसबर्ग, बोकम, रेकलिंघोसेन और गेल्सेनकिर्शन शहरों में छापे किए गए थे| इस कार्रवाई में भी सैकडों लोगों को गिरफ्तार किया गया था| इसके आगे भी अरब गिरोंह के विरोध में कार्रवाई जारी रखने के संकेत जर्मन यंत्रणा ने दिए थे|

इसके अनुसार गुरूवार के दिन जर्मनी के चार प्रांतों में अरब गिरोंह के विरोध में कार्रवाई की गई| इनमें राजधानी बर्लिन समेत नॉर्थ र्‍हाईन वेस्टफॅलिआ, सारलैंड और र्‍हाईनलैंड पैलेटिनेट का समावेश है| मानवी तस्करी संबंधी अलग अलग अपराधिक मामलों के विषय में यह कार्रवाई की गई है, यह जानकारी जर्मन पुलिस ने दी| अरब अपराधिक गिरोह के अड्डे और उनके अलग अलग व्यावसायिक उपक्रमों पर छापा किया गया है, यह जानकारी संबंधित अधिकारी ने दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.