यूक्रेन के साथ ही इस्रायल के युद्ध के लिए भी अमेरिका आर्थिक सहायता प्रदान कर सकती है- अमेरिकी वित्त मंत्री का ऐलान

 वॉशिंग्टन – दो हफ्ते पहले तक अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर ‘शटडाऊन’ का संकट मंड़रा रहा था। महंगाई के कारण बेहाल हुई अमेरिकी जनता बायडेन प्रशासन पर काफी गुस्सा थी। अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए बायडेन प्रशासन यूक्रेन युद्ध की फंडिंग बंद करें, ऐसी मांग अमेरिकी सिनेट में उठाई गई थी। इसी बीच एक हफ्ते पहले शुरू हुई इस्रायल के संघर्ष की पृष्ठभूमि पर बायडेन प्रशासन ने यूक्रेन के लिए किए प्रावधान का निधि इस्रायल के लिए इस्तेमाल करने की मांग भी अमरिकी जनप्रतिनिधि करने लगे हैं। लेकिन, अमेरिका की आर्थिक व्यवस्था बेहतर स्थिति में हैं और इस्रायल और यूक्रेन के युद्ध का भार एक साथ उठा सकती हैं, ऐसा दावा अमेरिका की वित्त मंत्री जैनेट येलेन ने किया है।

राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की गलत आर्थिक नीति के कारण अमेरिका की अर्थव्यवस्था शटडाऊन की दहलिज पर होने की आलोचना हो रही हैं। पिछले महीने बायडेन प्रशासन शटडाऊन से बचने मे कामयाब हुई थी। लेकिन डॉलर अधिक मज़बूत हुआ हो फिर भी अमेरिका की अर्थव्यवस्था पहले जैसी मज़बूत नहीं रही है, ऐसा दावा विश्लेषक कर रहे हैं। साथ ही शरणार्थियों के झुंड़, चीन के व्यापार में हो रहा घाटा और खाड़ी देशों के साथ बिगड़े संबंधों का असर अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर हो रहा हैं, ऐसा आरोप लगाया जा रहा है।

यूक्रेन के साथ ही इस्रायल के युद्ध के लिए भी अमेरिका आर्थिक सहायता प्रदान कर सकती है- अमेरिकी वित्त मंत्री का ऐलानलेकिन, अमेरिका की वित्त मंत्री जैनेट येलेन इसका स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। अमेरिकी अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में हैं और विदेशों के हितसंबंधों की सुरक्षा के लिए आवश्यक भार अमेरिकी अर्थव्यवस्था यकिनन उठा सकती हैं, ऐसा दावा येलेन ने समाचार चैनल से बातचीत की। इस्रायल-हमास के बीच जारी संघर्ष के परिणामों पर अभी चर्चा करना सही नहीं होगा। लेकिन, आगे के समय में इस्रायल-हमास का संघर्ष खाड़ी क्षेत्र को चपेट में लेगा, साथ ही इसका असर ईंधन की कीमत पर भी होगा, ऐसी चेतावनी येलेन ने दी।

‘रशिया के विरोध में शुरू यूक्रेन के युद्ध में अमेरिका की फंडिंग हो रही हैं। अमेरिका की आर्थिक सहायता के अलावा यूक्रेन का रशिया विरोधी युद्ध चल नहीं सकता। अब अमेरिका इस्रायल के साथ भी खड़ी हैं और उन्हें आर्थिक सहायता मुहैया कराना हमारी ज़िम्मेदारी हैं’, ऐसा कहक येलेन ने रिपब्लिकन पार्टी इस्रायल के युद्ध को आर्थिक सहायता प्रदान करने लिए सहयोग करें, ऐसा आवाहन येलेन ने किया।

येलेन के इस बयान की वजह से अमेरिका में नया विवाद छिड़ने के कड़े आसार सामने आ रहे हैं। यूक्रेन युद्ध में अरबों डॉलर जाया करने के बावजूद अमेरिका के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। इस युद्ध में रशिया की जीत हो रही हैं और यह युद्ध रशिया ही जीतेगी ऐसे दावे रिपब्लिकन पार्टी के नेता कर रहे हैं। साथ ही खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के हितसंबंधों की सुरक्षा के लिए इस्रायल सुरक्षित रहना बड़ा आवश्यक हैं और इसके लिए अमेरिका ने ज़रूरी खर्च करना ह ोगा, ऐसा अमेरिकी जनप्रतिनिधि कह रहे हैं।

इस पृष्ठभूमि पर अमेरिका की सक्षम अर्थव्यवस्था एक ही समय पर यूक्रेन के साथ इस्रायल के युद्ध का भार भी उठा सकती हैं, ऐसा खुलासा अमेरिका की वित्त मंत्री ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.