२०० प्रतिशत सीमा शुल्क लगाने पर भारत में हो रही पाकिस्तान की निर्यात में ९२ प्रतिशत गिरावट

नई दिल्ली – फरवरी में हुए पुलवामा हमलें के बाद भारत ने पाकिस्तान को बहाल किया ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ का दर्जा हटाया था| साथ ही पाकिस्तान से भारत पहुंच रहे सामान पर २०० प्रतिशत सीमा शुल्क लगाने का निर्णय भी किया था| भारत ने किए इस निर्णय से पाकिस्तान को काफी बडा आर्थिक झटका लगा है और इस दौरान पाकिस्तान से भारत में हो रही निर्यात लगभग बंद होने के निकट है| पाकिस्तान से भारत में हो रही आयात में करीबन ९२ प्रतिशत गिरावट होने की जानकारी वाणिज्य मंत्रालय ने घोषित किए आंकडों से स्पष्ट हुई है|

फरवरी १४ के रोज पाकिस्तान के जैश ए मोहम्मद इस आतंकी संगठन ने पुलवामा में आतंकी हमला करके सीआरपीएफ के ४० सैनिकों की हत्या की थी| उसके बाद पुरे देश में पाकिस्तान के विरोध में क्रोध की लहर दिखाई उठी थी| ऐसी स्थिति में भारत सरकार ने भी पाकिस्तान के विरोध में कई स्तरों पर आक्रामक और कडे कदम उठाए थे| इसी हमलें के दुसरे ही दिन भारत ने पाकिस्तान को दिया ‘एमएफएन’ दर्जा हटाया था| दर्जा की वजह से पाकिस्तान को भारत के साथ हो रहे व्यापार में बडी सहुलियत प्राप्त हो रही थी| यह सहुलियत अब बंद हुई है| इसी बीच भारत ने पाकिस्तान से आ रहे सामान पर २०० प्रतिशत सीमा शुल्क लगाने का निर्णय किया था| पहले ७.५ से ५० प्रतिशत होनेवाले करों में इतनी बडी तादाद में बढोतरी होने से पहले ही आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान को काफी बडा झटका प्राप्त हुआ है|

पाकिस्तान से भारत में फल, सिमेंट, मसाला, ऊन, रुई की निर्यात होती थी| वर्ष २०१७-१८ में पाकिस्तान ने भारत को ३,४८२.३ करोड रुपयों के सामान की निर्यात की थी|

इसके पहले वर्ष के मार्च महीने में भारत ने पाकिस्तान से २४० करोड रुपयों से अधिक रकम का सामान की आयात की थी| लेकिन ‘एमएफएन’ दर्जा हटाने से और सीमा शुल्क में बढोतरी होने से इस वर्ष के मार्च महीनें में पाकिस्तान से हो रही आयात में करीबन ९२ प्रतिशत गिरावट होने की जानकारी वाणिज्य मंत्रालय ने दी है| मार्च महीने में सीर्फ २० लाख ८४ डॉलर्स का सामान पाकिस्तान से भारत पहुंचा था| इसमें भी १० लाख १९ हजार डॉलर्स की सीर्फ रूई भारत ने आयात की थी|

इस दौरान पाकिस्तान के सामान पर सीमा?शुल्क बढाने के निर्णय का झटका भारत को भी महसूस हुआ है| भारत से पाकिस्तान को हो रही निर्यात में भी ३२ प्रतिशत गिरावट देखी गई है| पिछले वर्ष मार्च महीने के तुलना में अब यह निर्यात घटकर १७.१३ करोड डॉलर्स तक सीमित रही है| लेकिन पूरे वर्ष का व्यापार देखे तो भारत ने पाकिस्तान में किए निर्यात में ७ प्रतिशत बढोतरी देखी गई है| गौर की बात है की वर्ष २०१८-१९ में भारत ने पाकिस्तान को कुल २ अरब डॉलर्स के सामान की निर्यात की है|

इस दौरान भारत के साथ बने तनाव की वजह से पाकिस्तान को कई स्तरों पर झटके लगे है| इस वजह से भारत के साथ बातचीत शुरू हो इसके लिए पाकिस्तान अलग अलग तरीके से कोशिश कर रहा है| पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बडे संकट में है| एक डॉलर की किमत १५० रुपयों तक जा पहुंची है और महंगाई में भी काफी बढोतरी हुई है| ऐसे में ही अब भारत के साथ हो रहे व्यापार में भी पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.