नाइजीरिया में हुए हमले में २०० की मौत

nigeria-200-deaths-1अबूजा – पिछले हफ्ते से नाइजीरिया के ज़ाम्फारा प्रांत में ड़कैतों के हमलों में कम से कम २०० लोग मारे गए हैं। कुछ दिन पहले नाइजीरिया की सेना ने इन ड़कैतों के ठिकानों पर हवाई कार्रवाई की थी। इसके बाद ड़कैतों ने यह हमले करने की जानकारी स्थानीय लोग दे रहे हैं।

nigeria-200-deaths-2अफ्रीका का नाइजीरिया र्इंधन से भरा देश है। पिछले कुछ वर्षों में अल कायदा, आईएस से जुड़े आतंकी संगठन एवं विद्रोही गुट और ड़कैतों के गिरोह ने इस देश की सुरक्षा को खतरे में ड़ाला है। पिछले हफ्ते नाइजीरिया की सेना ने यहां के गुसामी जंगल और तामरे गांव में छिपे ड़कैतों के गिरोह पर हवाई हमले किए थे। इस दौरान दो बड़े नेताओं के साथ सौ से अधिक ड़कैत मारे गए। नाइजीरिया की सेना ने पिछले कुछ वर्षों में ड़कैतों के खिलाफ की हुई यह काफी बड़ी कार्रवाई साबित हुई।

लेकिन, इस कार्रवाई की गूंज सुनाई पड़ी है और ड़कैतों ने ज़ाम्फरा प्रांत के स्थानीय नागरिकों को लक्ष्य करना शुरू किया है। शुक्रवार तक हमलावरों ने यहां के गांवों में लूटपाट करके कम से कम १५४ लोगों को मार दिया। ऐसे में शनिवार को अन्य गांव में ५८ शव बरामद हुए हैं। इन मृतकों में महिलाओं और छोटे बच्चों की संख्या बड़ी होने की खबरें प्राप्त हो रही हैं।

दो दिन पहले नाइजीरिया के नायर डेल्टा प्रांत में भी सशस्त्र गिरोह ने जलबिजली प्रकल्प पर हमला किया और इस दौरान तीन चीनी कर्मचारियों का अपहरण किया था। नाइजीरिया में चीनी कर्मचारियों पर हमले बढ़ रहे हैं और नवंबर में चीन के दूतावास ने अलर्ट जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.