अफ़गानिस्तान में बच्चों को शीघ्रता से सहायता की आवश्‍यकता – अंतरराष्ट्रीय संस्था का आवाहन

शीघ्रता से सहायता की आवश्‍यकता

काबुल – ठंड़ के मौसम में अफ़गानिस्तान में भूखमरी का संकट भयंकर होगा और अफ़गान बच्चों को इससे सबसे अधिक नुकसान पहुँचेगा, यह इशारा बच्चों के लिए काम कर रहे एक अंतरराष्ट्रीय संगठन ने दिया है। इस वजह से अफ़गानिस्तान में शीघ्रता से सहायता पहुँचाना काफी ज़रूरी हुआ है, ऐसा इस संस्था का कहना है।

अफ़गानिस्तान में तालिबान के उप-प्रधानमंत्री मुल्ला बरादर ने अंतरराष्ट्रीय समूदाय को अफ़गानिस्तान के लिए सहायता का आवाहन किया था। जमा देनेवाले ठंड़ के मौसम में हमारी जनता के लिए सहायता प्रदान करें, क्योंकि यहां की स्थिति चिंताजनक हो गई है। हमें पैसे, निवारा और अन्न की ज़रूरत है, ऐसा बरादर ने कहा था। एक ओर अंतरराष्ट्रीय समूदाय ने हम पर प्रतिबंध लगाए हैं और दूसरी ओर पिछले बीस वर्षों में यहां पर किसी भी तरह की बुनियादी सुविधाओं का निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे दोहरे संकट में हमारा देश होने का बयान बरादर ने किया।

शीघ्रता से सहायता की आवश्‍यकताऐसी स्थिति में विश्‍व से हमें मानवीय सहायता की उम्मीद होने का आवाहन बरादर ने किया। कुछ दिन पहले संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अफ़गानिस्तान के लिए तकरीबन १.५ अरब डॉलर्स निधि का प्रावधान करने की जानकारी सामने आयी थी। लेकिन, यह सहायता अफ़गानिस्तान तक कैसे पहुँचेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। यह सहायता पहुँचने से पहले अफ़गानिस्तान में स्थिति काफी बिगड़ सकती है, यह बात बच्चों के लिए काम कर रही अंतरराष्ट्रीय संस्था के इशारे से स्पष्ट हो रही है। खास बात तो यह है कि, इससे अफ़गान बच्चों की स्थिति अधिक भयंकर होगी और उनके लिए शीघ्रता से सहायता की आवश्‍यकता होने का बयान इस संस्था ने किया है। अफ़गानिस्तान के लाखों बच्चे भूखे, विस्थापित और शिक्षा से वंचित हैं। उन्हें कड़ी ठंड़ का सामना करना पड़ेगा, इसकी जानकारी इस संस्था ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.