सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ में चार माओवादियों को ढ़ेर किया

सुकमा – छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में सुरक्षाबल और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान चार माओवादी ढ़ेर हुए हैं। सुकमा ज़िले के जागरगुंड के जंगलों में मारे गए माओवादियों से हथियार भी बरादम किए गए हैं।

Chattisgadhसुकमा ज़िले के फुलमपर गांव के जंगलों में माओवादी छुपे होने की ख़बर सुरक्षा बलों को प्राप्त हुई थी। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व्ह गार्ड (डीआरजी), सेंट्रल रिज़र्व्ह फोर्स और कमांडो बटालियन फॉर रिज़ोल्युट ऐक्शन (कोब्रा) का संयुक्त दल माओवादियों को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हुआ। लेकिन, यह दल पहुँचने का पता चलते ही माओवादियों ने गोलीबारी शुरू की। इस पर सुरक्षाबलों ने करारा जवाब दिया। यह मुठभेड़ लंबे समय तक चली। मुठभेड़ खत्म होने के बाद चार माओवादियों के शव बरामद हुए। वहां से चार 303 रायफल और विस्फोटक बरामद किए गए। इन माओवादियों के साथी जंगल में भागने में कामयाब हुए। उन्हें पकड़ने के लिए सर्च मुहीम शुरू होने की जानकारी पुलिस ने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.