एस-४०० के व्यवहार के बारे में भारत सावधानी बरतें – अमरिका का भारत को इशारा

वॉशिंगटन: रशिया से भारत खरीदारी कर रहे एस-४०० मिसाइल भेदी यंत्रणा के व्यवहार पर अमरिका की प्रतिक्रिया आई है। भारत को अमरिका के प्रतिबंधों का सामना नहीं करना पड़ेगा, पर आगे चलकर भारत में रशिया के साथ शस्त्रास्त्र के व्यवहार करते हुए सतर्कता बरते ऐसा अमरीकन संसद के आर्म्ड सर्व्हिसेस कमेटी के अध्यक्ष विलियम थार्नबेरी ने सूचित किया है।

एस-४००, व्यवहार, भारत, सावधानी, इशारा, अमरिका, रशियाहालही में भारत एवं रशिया में एस-४०० इस मिसाइल भेदी यंत्रणा की कीमत पर चर्चा हुई है। यह चर्चा सफल ठहरी है और दोनों देशों में जल्द ही यह व्यवहार संपन्न होगा, ऐसा दावा किया जा रहा है। पर रशिया से शस्त्रास्त्र खरीदारी करना तथा अन्य व्यापारी सहयोग करने वाले देशों पर अमरिका ने कड़े प्रतिबंध जारी करने की घोषणा की थी। इस बारे में विधेयक भी अमेरिकन संसद में मंजूर हुआ है। इसकी वजह से रशिया से शस्त्रास्त्र की खरीदारी करने वाले भारत को झटका लग सकता है, ऐसा दावा किया जा रहा था। पर अमरिका के वरिष्ठ नेता एवं अधिकारी इस बारे में भारत को आश्वस्त करते आ रहे हैं।

रशिया आज तक भारत को शस्त्रास्त्र एवं रक्षा साहित्य प्रदान करता आ रहा है। इसीलिए इन शस्त्रास्त्र एवं रक्षा साहित्य के देखभाल के लिए भारत को रशिया पर बड़े तादाद में निर्भर रहना लगता है, ऐसा एहसास अमरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने अमरीकन कांग्रेस को दिलाया था। इसकी वजह से रशिया के साथ शस्त्रास्त्र का व्यवहार करने वाले भारत पर अमरिका प्रतिबंध जारी न करें, ऐसी मांग में मैटिस ने की थी। अमरिका के विदेश मंत्रालय ने भी भारत को प्रतिबंध का झटका नहीं लगेगा, ऐसा बयान दिया था। फिर भी अमरिका से इस बारे में भारत को चेतावनी मिलती दिखाई दे रही है।

अमेरिकन संसद के आर्म्ड सर्विसेस कमेटी के अध्यक्ष विलियम थार्नबेरी ने भारत को अमरिका के प्रतिबंधों का झटका नहीं लगेगा, ऐसा कहा है। पर रशिया के एस-४०० यंत्रणा के बारे में अमरिका को गंभीर चिंता लग रही है। केवल भारत ही नहीं तो दुनिया के अन्य किसी भी देश को इस के प्रदानता पर अमरिका चिंतित है, ऐसा कहकर इस संदर्भ में अमरिका की भूमिका का थार्नबेरी ने स्पष्ट किया है। भारत इस व्यवहार के बारे में अधिक सावधानी बरतें, ऐसा दावा थार्नबेरी ने किया है। साथ ही भारत सरकार इस व्यवहार के बारे में आवश्यक सतर्कता बरतेंगा ऐसा विश्वास अमरिका को लग रहा है, ऐसा थार्नबेरी ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.